‘वह अलग ही लीग में बल्लेबाजी कर रहे हैं….’- रूतुराज गायकवाड़ को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रूतुराज गायकवाड़ ने 50 गेंदो में 79 रनों की पारी खेली।
अद्यतन - मई 21, 2023 4:04 अपराह्न

आईपीएल 2023 लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। आपको बता दें आईपीएल के इतिहास में 12वीं बार चेन्नई ने प्लेऑफ में क्वालीफाई किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ इस सीजन शानदार लय में नजर आ रहे हैं। इस सीजन 13 मैचों में रूतुराज 504 रन बना चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रूतुराज गायकवाड़ ने 50 गेंदो में 79 रनों की शानदार पारी खेली। क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने रूतुराज गायकवाड़ को सुपर किंग्स फैमिली का क्राउन प्रिंस बता दिया है।
वह सुपर किंग्स फैमिली के क्राउन प्रिंस है- आकाश चोपड़ा
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रूतुराज गायकवाड़ की शानदार पारी के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स फैमिली के क्राउन प्रिंस रूतुराज गायकवाड़ है। डेवॉन कॉनवे भी समान रूप से अच्छे उम्मीदवार है। आप चाहे तो इन दोनों को दे सकते हैं। लेकिन जब रूतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी करते हैं वह एक ही अलग ही लीग में रहते हैं।’
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, ‘छठे और नौवें ओवर के दौरान मुझे लगा कि चीजें थोड़ी मुश्किल हो सकती है। लेकिन उसके बाद उसने छक्का लगाया, फिर उन्होंने एक छक्के के बाद फिर छक्के लगाए। तीन छक्के उन्होंने जो कुलदीप यादव के खिलाफ मुश्किल सतह पर लगाए थे, मुझे नहीं लगा कि पिच सपाट थी।’
ऑरेंज कैप की रेस में सातवें पायदान पर है रूतुराज गायकवाड़
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बोर्ड पर लगाए थे। रूतुराज गायकवाड़ ने (79 रन) और डेवॉन कॉनवे ने (87 रन) की पारी खेल अहम योगदान दिया था।
ऑरेंज कैप की रेस में डेवॉन कॉनवे (585 रन) के साथ तीसरे और रूतुराज गायकवाड़ (504 रन) के साथ सातवें पायदान पर है। दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर के अंत में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना पाई। और चेन्नई सुपर किंग्स ने 77 रनों से शानदार जीत दर्ज की।