जल्द CSK की टीम में वापसी कर सकते हैं, अनफिट दीपक चाहर जिसमें उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर दिया यह बड़ा अपडेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

जल्द CSK की टीम में वापसी कर सकते हैं, अनफिट दीपक चाहर जिसमें उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर दिया यह बड़ा अपडेट

दीपक चाहर की कमी IPL 2022 के शुरुआती दोनों ही मैचों में साफतौर पर देखने को मिली है।

Deepak Chahar (Credit: Instagram/Deepak Chahar)
Deepak Chahar (Credit: Instagram/Deepak Chahar)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का सीजन शुरू हो चुका है, जिसमें गत-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK की शुरुआत अभी तक बेहतर नहीं कही जा सकती है। जहां उन्होंने सीजन के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 200 से अधिक का स्कोर बनाने के बावजूद वह जीत हासिल नहीं कर सके।

जिसमें एक बात साफतौर पर सामने आ रही है कि टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ी दीपक चाहर की कमी देखने को मिल रही है। जिसमें दीपक जो चोटिल होने की वजह से अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़ सकी हैं, वह अपनी फिटनेस को लेकर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में लगातार काम कर रहे हैं। अब दीपक ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

दरअसल इस स्टोरी में दीपक चाहर नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं और इससे साफ पता चलता है कि वह जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम के साथ जुड़ जायेंगे। चाहर ने अपनी इस वीडियो स्टोरी में कैप्शन लिखते हुए भी कुछ इसी तरफ इशारा किया है, जिसमें अपडेट ऑन डिमांड उन्होंने लिखा है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान हुए थे, चोटिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के दौरान कोलकाता में खेले गए तीसरे मुकाबले में दीपक चाहर को राइट क्वाडरीसेप्स में चोट लगी थी। जिसके बाद वह श्रीलंका के खिलाफ घरेलू लिमिटेड ओवर्स सीरीज से भी बाहर हो गए थे। जिसके बाद दीपक लगातार NCA में रिहैबलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

IPL 2022 सीजन की मेगा नीलामी के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपए में वापस अपनी टीम में शामिल कर लिया था। लेकिन अब शुरुआती 2 मैचों में उनके बाहर रहने से टीम के संतुलन पर इसका साफतौर पर असर देखने को मिल रहा है। दीपक लगातार नई गेंद के साथ टीम के लिए विकेट निकालने में अहम भूमिका पिछले सीजन में निभाते हुए नजर आए हैं, वहीं बल्ले से भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।

यहां पर क्लिक करके देखिए दीपक चाहर की उस स्टोरी को

close whatsapp