भले ही अपने बल्ले से रन न निकलें, लेकिन विराट को दूसरों की बल्लेबाजी का मजाक उड़ाना बखूबी आता है
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा।
अद्यतन - मई 19, 2022 5:10 अपराह्न

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच आज (19 मई) आईपीएल 2022 का 67वां मैच खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली गुजरात टाइटंस के स्पिनर राशिद खान से काफी देर तक बातचीत करते हुए नजर आए। दोनों खिलाड़ियों के बीच बातचीत का एक वीडियो इस वक्त बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट राशिद खान के स्नेक शॉट के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
राशिद ने इस सीजन में अब तक 6.87 की इकॉनमी रेट से 13 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। भले ही वह विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वो टॉप पर न हो, लेकिन लेग स्पिनर ने इस सीजन बल्ले से भी अपनी टीम के लिए मुश्किल समय में कुछ उपयोगी परियां खेली है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने 11 गेंदों में 33 रनों की तूफानी पारी खेली थी और उस पारी के दौरान उन्होंने कुछ ऐसे शॉट्स खेले थे जो सभी के लिए नया था।
राशिद खान पिछले दो वर्षों से अपनी बल्लेबाजी पर काम कर रहे हैं और उन्होंने इस दौरान कई अनोखे शॉट्स का भी अविष्कार किया, उसी में से एक का नाम उन्होंने ‘स्नेक’ शॉट दिया। गुजरात और बैंगलोर के अगले मुकाबले से पहले राशिद ने विराट कोहली के साथ एक मजेदार वीडियो क्लिप साझा किया है, जहां अभ्यास सत्र के दौरान विराट उनके स्नेक शॉट की नकल करते हर नजर आ रहे हैं।
यहां देखिए विराट और राशिद का वो वीडियो
राशिद ने SRH के खिलाफ मैच में दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जेनसेन की गेंद पर चार गेंदों में तीन छक्के लगाए थे। जीत के लिए 196 रनों की जरूरत के साथ, टाइटन्स की टीम एक समय 140 रन पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही थी, लेकिन राशिद (31) राहुल तेवतिया (40) ने अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की। इस जोड़ी ने 24 गेंदों में 59 रनों की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई थी।
गुजरात टाइटंस की टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में 20 अंकों के साथ टॉप पर है और उनकी टीम पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पॉइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।