IPL 2024: काम ना आई रोहित शर्मा की नाबाद शतकीय पारी, मथीशा पथिराना की घातक गेंदबाजी के सामने बेबस दिखी MI - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: काम ना आई रोहित शर्मा की नाबाद शतकीय पारी, मथीशा पथिराना की घातक गेंदबाजी के सामने बेबस दिखी MI

मुंबई इंडियंस की ओर से अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 63 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 105 रनों की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली।

MI vs CSK (Pic Source-X)
MI vs CSK (Pic Source-X)

आज यानी 14 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराया। इस मैच में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 207 रनों की जरूरत थी लेकिन टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 186 रन ही बना पाई।

चेन्नई सुपर किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 206 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 40 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा शिवम दुबे ने 38 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 66* रनों का योगदान दिया। इन दोनों ने मुंबई इंडियंस के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 4 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 20* रनों की तूफानी पारी खेली। रचिन रवींद्र ने 21 रनों का योगदान दिया। मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने तीन ओवर में 43 रन देकर दो विकेट झटके जबकि श्रेयस गोपाल और Gerald Coetzee ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

रोहित शर्मा ने जड़ा अपनी टीम के लिए बेहतरीन शतक

मुंबई इंडियंस की ओर से अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 63 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 105 रनों की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली। हालांकि रोहित शर्मा अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। मुंबई टीम के लिए इस मैच में सबसे खराब बात यह थी कि रोहित शर्मा का साथ किसी भी अन्य खिलाड़ी ने नहीं दिया और इसी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

रोहित शर्मा के अलावा ईशान किशन ने 23 रनों का योगदान दिया जबकि तिलक वर्मा ने 31 रन बनाए। टिम डेविड ने 13 रनों की पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। उनकी इसी गेंदबाजी की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराया। मथीशा पथिराना के अलावा तुषार देशपांडे और मुस्तफिजुर रहमान ने एक-एक विकेट झटका।

https://twitter.com/sriniPopeye/status/1779571256813351096

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?