IPL 2024: धर्मशाला में CSK के गेंदबाजों ने दिखाया अपना दम, PBKS के बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में रहे नाकाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: धर्मशाला में CSK के गेंदबाजों ने दिखाया अपना दम, PBKS के बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में रहे नाकाम

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रवींद्र जडेजा ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि तुषार देशपांडे ने दो विकेट अपने नाम किए।

CSK (Pic Source-X)
CSK (Pic Source-X)

आज यानी 5 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बेहतरीन मुकाबले में धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पंजाब किंग्स की बात की जाए तो टीम के बल्लेबाज चेन्नई के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे इसी वजह से उन्हें हार झेलनी पड़ी।

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन बनाए। टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन मिडिल ओवर्स में उनके लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। चेन्नई की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 21 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 32 रन बनाए।

ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 26 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए जबकि Daryl Mitchell ने 30 रनों का योगदान दिया। मोईन अली ने 17 रन बनाए। पंजाब किंग्स की ओर से राहुल चाहर और हर्षल पटेल ने 3-3 विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह ने दो विकेट अपने नाम किए। एक विकेट कप्तान सैम करन ने लिया।

पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने किया काफी निराशाजनक प्रदर्शन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। टीम की ओर से शशांक सिंह ने 20 गेंदों में चार चौकों की मदद से 27 गेंदों बनाए जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 23 गेंद में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 30 रनों की बेहतरीन पारी खेली। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने चेन्नई के खिलाफ काफी खराब बल्लेबाजी की। यही वजह है कि टीम इस मैच में रन ही बना पाई।

हर्षल पटेल ने 12 रन बनाए जबकि राहुल चाहर ने 16 रनों का योगदान दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रवींद्र जडेजा ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि तुषार देशपांडे ने दो विकेट अपने नाम किए। मिचेल सैंटनर ने एक विकेट अपने नाम किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रनों से हराया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?