फाफ और ग्लेन ने बना दिया था गेम, लेकिन धोनी की टीम ने आखिर में मारी बाजी
CSK की ओर से सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 83 रन की विस्फोटक पारी खेली।
अद्यतन - Apr 17, 2023 11:46 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज यानी 17 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 रनों से करारी शिकस्त दी। दोनों टीमों ने इसमें काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अंत में CSK ने RCB को मात दी।
मुकाबले की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 226 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 83 रन की विस्फोटक पारी खेली।
उनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 20 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। शिवम दुबे ने 27 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 52 रन का योगदान दिया। मोइन अली ने 19 रन की नाबाद पारी खेली। अंबाती रायडू ने 14 रन और रवींद्र जडेजा ने 10 रन का योगदान दिया।
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता मुकाबला
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत काफी खराब रही। टीम की ओर से विराट कोहली मात्र 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। महिपाल लोमरोर भी इस मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि इसके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
जहां एक तरफ कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 33 गेंदों में पांच चौके और 4 छक्कों की मदद से 62 रन की पारी खेली वहीं दूसरी ओर ग्लेन मैक्सवेल ने 36 गेंदों में तीन चौके और 8 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 14 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन का योगदान दिया।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तुषार देशपांडे ने चार ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि मथीशा पथिराना ने 2 विकेट अपने नाम किए।
CSK के मैच को जीतने के बाद तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:
RCB VS CSK be like guinness world record for the most number of people with high BP at the same time 😮💨#RCBvsCSK #IPL2023 #CSK #Trending
— Anirudh chari (@anirudhchari04) April 17, 2023
https://twitter.com/KumarGONU3/status/1648023215816712193?s=20
Post match visuals of RCB vs CSk#RCBvsCSK pic.twitter.com/3acbB7hxOw
— Chirag_🧋🧀 (@RCBian_Chirag) April 17, 2023
Well played boys!!!! What a match!!!💥💥💥💥 #RCB #RCBvsCSK
— Keerthana Nagesh (@Keerthana1133) April 17, 2023
https://twitter.com/hvs5490/status/1648024246445043718?s=20
https://twitter.com/madhuTweets__/status/1648024236248936449?s=20
https://twitter.com/NAVEENG87176584/status/1648024235477188609?s=20
Highest peak viewership on JioCinema in IPL 2023:
CSK vs RCB – 2.4 Cr
CSK vs RR – 2.2 CrThe Brand – Chennai Super Kings.@CSKFansOfficial @CskIPLTeam pic.twitter.com/lNt9vXXXV7
— Bittu Saha (@BittuSahaTMCP) April 17, 2023
KARMA. KKR KO DHOKA DENE KA…🤣🤣🤣#RCBvsCSK #CSKVSRCB #ViratKohli #MSDhoni
— Ahmed Khan🇵🇸 (@SmartyKhan1993) April 17, 2023
https://twitter.com/sudhanshu_rz/status/1648024219643711489?s=20