National Sports Day 2024: 12वें खेल दिवस पर क्रिकेट जगत ने विशेष अंदाज में किया रिएक्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

National Sports Day 2024: 12वें खेल दिवस पर क्रिकेट जगत ने विशेष अंदाज में किया रिएक्ट

साल 2012 से हर साल 29 अगस्त का दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

National Sports Day (Pic Source-X)
National Sports Day (Pic Source-X)

साल 2012 से हर साल 29 अगस्त का दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। दरअसल, इसी दिन दिग्गज खिलाड़ी ध्यानचंद (Major Dhyan Chand) का जन्म हुआ था। मेजर ध्यानचंद को ‘हॉकी का जादूगर’ भी कहा जाता है। अपने 22 साल के करियर में 400 से ज्यादा गोल करने वाले महान खिलाड़ी को याद करने के मकसद से भारत सरकार ने 2012 से इनकी जन्मतिथि पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की घोषणा की थी। बता दें, 1956 में इन्हें देश के तीसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

ध्यानचंद ने अपने हॉकी के करियर की शुरुआत 1926 में की थी और 32 साल के शानदार हॉकी करियर के बाद उन्होंने 1948 में संन्यास लिया था। इस दिन को शानदार तरीके से मनाने के लिए भारत की राष्ट्रपति राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करती हैं, जिसमें प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और मेजर ध्यानचंद पुरस्कार भी शामिल है।

ध्यानचंद 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे। 1936 के बर्लिन ओलंपिक फाइनल में ध्यानचंद ने तीन गोलों के साथ टीम का नेतृत्व किया, जिसे उन्होंने जर्मनी के खिलाफ 8-1 से जीता। यह खेल ध्यानचंद के नेतृत्व में भारत की हॉकी उपलब्धियों का चरम था। बता दें, रिटायरमेंट के बाद भी, उन्होंने खेल में योगदान देना जारी रखा। उन्होंने पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान में मुख्य कोच के रूप में सेवा करने के अलावा राजस्थान में कई कोचिंग कैंप में भी पढ़ाया।

बता दें, भारत के कई स्कूलों में भी इस दिन को काफी अच्छी तरह से मनाया जाता है। स्कूल और कॉलेज में कई खेल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। यही नहीं कई जगहों पर खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। तमाम लोगों ने इस खास दिन पर भारतवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। यही नहीं क्रिकेट जगत के तमाम खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिए।

क्रिकेटर्स ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी:

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?