IPL 2024: Chepauk में CSK ने दिखाया कमाल का प्रदर्शन, RR को 5 विकेट से दी मात - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: Chepauk में CSK ने दिखाया कमाल का प्रदर्शन, RR को 5 विकेट से दी मात

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से युवा तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।

CSK (Pic Source-X)
CSK (Pic Source-X)

आज यानी 12 मई को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। राजस्थान के खिलाड़ी चेन्नई के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 141 रन बनाए। टीम की ओर से रियान पराग ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 35 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 47* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। रियान पराग के अलावा ध्रुव जुरेल ने 18 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28 रनों का योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 40 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

जोस बटलर चेन्नई के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 25 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी जयसवाल भी 24 रन के स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए। कप्तान संजू सैमसन ने 15 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से युवा तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए जबकि तुषार देशपांडे ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट झटके।

चेन्नई सुपर किंग्स ने महत्वपूर्ण मैच में राजस्थान रॉयल्स को दी मात

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ मिले लक्ष्य को पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 41 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 42 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। ऋतुराज के अलावा रचिन रवींद्र ने 27 रनों का योगदान दिया। Daryl Mitchell ने 22 रन बनाए जबकि शिवम दुबे ने 18 रनों की पारी खेली।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट झटके जबकि युजवेंद्र चहल और Nandre Burger ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 की अंक तालिका में तीसरे पायदान पर आ चुकी है। उनके 14 अंक हैं।

https://twitter.com/Deepak32763716/status/1789651774313464131

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?