IPL 2024: यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी देख निराश है RR फैंस, सोशल मीडिया पर सलामी बल्लेबाज की लगाई जमकर क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी देख निराश है RR फैंस, सोशल मीडिया पर सलामी बल्लेबाज की लगाई जमकर क्लास

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

Yashasvi Jaiswal (Pic Source-X)
Yashasvi Jaiswal (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। हालांकि उनका यह फैसला अभी तक सही साबित नहीं हुआ है।

राजस्थान रॉयल्स के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल चेन्नई के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 21 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल का विकेट सिमरजीत सिंह ने झटका। यशस्वी जायसवाल चेन्नई के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे। चेन्नई के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही काफी अच्छी गेंदबाजी की और यशस्वी और जोस बटलर के ऊपर दबाव बनाए रखा।

भले ही यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में चार बाउंड्री जड़ी लेकिन उन्होंने डॉट गेंदें भी काफी खेली जिसकी वजह से राजस्थान चेन्नई के खिलाफ आक्रामक शुरुआत नहीं कर पाया। इस मैच में यशस्वी के स्ट्राइक रेट की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।

यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी को लेकर तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर दी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया

https://twitter.com/prateek_295/status/1789606898141995241

 

चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन में ठीक-ठाक रहा है। उन्होंने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 12 मैच खेले हैं जिसमें से 6 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 6 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। टीम के 12 अंक हैं और वो आईपीएल 2024 की अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स को अगर इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें अपने बचें हुए दोनों लीग मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी।

राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो उन्होंने 11 मैच खेले हैं जिसमें से आठ में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स के 16 अंक हैं और वो आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर हैं। अगर राजस्थान चेन्नई के खिलाफ जीत दर्ज कर लेता है वो कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद दूसरी टीम बन जाएगी जो इस सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई करेंगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?