IPL 2024: लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH टीम एक बार फिर हुई फेल, CSK के खिलाफ भी मैच को नहीं कर पाई अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH टीम एक बार फिर हुई फेल, CSK के खिलाफ भी मैच को नहीं कर पाई अपने नाम

आज यानी 28 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बेहतरीन मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रनों से हराया।

CSK (Pic Source-X)
CSK (Pic Source-X)

आज यानी 28 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बेहतरीन मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रनों से हराया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस मैच में काफी खराब बल्लेबाजी की।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 212 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा। ऋतुराज गायकवाड़ ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 54 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 98 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ ने सनराइजर्स हैदराबाद के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

अजिंक्य रहाणे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 9 रन बनाकर आउट हो गए। पहला विकेट जल्द करने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और डेरिल मिचेल के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। डेरिल मिचेल ने हैदराबाद के खिलाफ 32 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए।

शिवम दुबे ने भी चेन्नई टीम की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 20 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 39* रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने 5* रनों का योगदान दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन और जयदेव उनादकट ने विकेट झटका।

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने लगातार अंतराल में अपने विकेट खो दिए थे। टीम ने छह ओवर के भीतर ही अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। ट्रेविस हेड चेन्नई के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 13 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा भी 15 रन ही बना पाए। एडन मार्क्रम ने 32 रनों की पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और लगातार अंतराल में विकेट लिए। सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच में 134 रन ही बना पाई। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तुषार देशपांडे ने चार विकेट झटके जबकि Matheesha Pathirana ने 2 विकेट अपने नाम किए।

https://twitter.com/ShashikantMegh2/status/1784641139913736306

https://twitter.com/lazyafguy/status/1784641833093791950

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?