वाइफ और बेटे के लिए खास लॉकेट पहनते हैं हार्दिक पांड्या, इंस्टा स्टोरी से हुआ खुलासा
हार्दिक पांड्या ने हाल ही में शेयर की थी एक इंस्टाग्राम स्टोरी।
अद्यतन - Jul 1, 2023 1:46 pm

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वक्त के साथ काफी बदल गए हैं, खेल के साथ-साथ उनके निजी जीवन में भी काफी बदलाव देखने को मिला है। साथ ही ये खिलाड़ी अपने परिवार से काफी ज्यादा प्यार करता है, जिसका नजारा हाल ही में एक इंस्टा स्टोरी पर देखने को मिला और अब ये इंस्टा स्टोरी काफी वायरल हो रही है।
टेस्ट क्रिकेट से दूर हैं हार्दिक पांड्या
किसी भी तरह की चोट खिलाड़ी के करियर पर ब्रेक लगा देती है, ऐसा ही कुछ समय पहले हार्दिक पांड्या के साथ हुआ था और कमर में लगी चोट ने हार्दिक को क्रिकेट से दूर कर दिया था। लेकिन इस खिलाड़ी ने मैदान पर दमदार वापसी, टीम इंडिया के लिए हार्दिक अब वनडे और टी20 प्रारूप खेल रहे हैं। दूसरी ओर हार्दिक अब टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं, जिसे लेकर कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सवाल खड़े कर चुके हैं।
हार्दिक पांड्या के लॉकेट का राज खुल गया
*हार्दिक पांड्या ने हाल ही में शेयर की थी एक इंस्टाग्राम स्टोरी।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में हार्दिक ने पहन रखा था गले में लॉकेट।
*जहां इस लॉकेट में बने हुए हैं 3 Panda, जो उनके परिवार से जुड़ा हैं।
*वाइफ, बेटे और खुद को दिखाया है हार्दिक ने क्यूट panda के रूप में।
ये इंस्टा स्टोरी लगाई थी हार्दिक पांड्या ने

भाई से साथ भी कई पोस्ट शेयर करते हैं हार्दिक
दूसरी ओर हार्दिक पांड्या अपने भाई यानी की क्रुणाल पांड्या के साथ भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जहां दोनों भाई क्रिकेट के साथ-साथ अपने स्वैग के लिए भी मशहूर हैं। साथ ही फैन्स को भी इन दोनों भाईयों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आती है, फिलहाल क्रुणाल को टीम इंडिया से खेले 2 साल हो गए हैं और ये खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ IPL में ही खेलता हुआ नजर आता है।