IPL 2024: RCB ने पकड़ी जीत की लय, GT को उन्हीं के घर में दी करारी शिकस्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: RCB ने पकड़ी जीत की लय, GT को उन्हीं के घर में दी करारी शिकस्त

विल जैक्स ने 41 गेंदों में 5 चौके और 10 छक्कों की मदद से 100* रन बनाए।

RCB (Pic Source-X)
RCB (Pic Source-X)

आज यानी 28 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शानदार मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से हराया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। गुजरात के खिलाड़ी आरसीबी के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे।

इस महत्वपूर्ण मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 200 रन बनाए। गुजरात टाइटंस की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने 7 ओवर के भीतर ही 45 रन पर अपने दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा 5 रन बनाकर आउट हो गए जबकि शुभमन गिल भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 16 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

हालांकि इसके बाद साई सुदर्शन और शाहरुख खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जहां एक तरफ शाहरुख खान ने 30 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 58 रनों की आक्रामक पारी खेली वहीं साईं सुदर्शन ने 49 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 84* रन बनाए। डेविड मिलर ने भी 26* रनों का योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से मोहम्मद सिराज, स्वप्निल सिंह और ग्लेन मैक्सवेल ने एक क्रिकेट झटका।

विल जैक्स ने जड़ा मैच विनिंग शतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक विकेट खोकर 16 ओवर के भीतर ही मैच जीत लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस को शुरुआत काफी अच्छी मिली लेकिन इसके बावजूद वो 24 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद विराट कोहली और विल जैक्स ने दूसरे विकेट के लिए 166* रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

जहां एक तरफ अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 40 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 70* रनों की बहुमूल्य पारी खेली वहीं विल जैक्स ने 41 गेंदों में 5 चौके और 10 छक्कों की मदद से 100* रन बनाए। इन दोनों ने गुजरात टाइटंस के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। गुजरात टाइटंस की ओर से एकमात्र विकेट आर साई किशोर ने झटका। यह आरसीबी की इस सीजन की तीसरी जीत है।

https://twitter.com/16154Wani/status/1784576274083762498

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?