IPL 2024: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाहरुख खान ने आरसीबी की गेंदबाजी लाइनअप को पूरी तरह से किया तहस-नहस, GT के लिए खेली बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाहरुख खान ने आरसीबी की गेंदबाजी लाइनअप को पूरी तरह से किया तहस-नहस, GT के लिए खेली बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी

शाहरुख खान ने आरसीबी के खिलाफ 30 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 58 रनों की आक्रामक पारी खेली।

Shahrukh Khan (Pic Source-X)
Shahrukh Khan (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेंगलुरु के खिलाफ इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को 7 ओवर के भीतर 45 रन पर ही खो दिया था। हालांकि इसके बाद शाहरुख खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए शानदार अर्धशतक जड़ा।

शाहरुख खान ने आरसीबी के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। शाहरुख खान के इसी अर्धशतक की वजह से गुजरात टाइटंस इस समय आरसीबी के खिलाफ काफी मजबूत स्थिति में है। शाहरुख खान ने आरसीबी के खिलाफ 30 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 58 रनों की आक्रामक पारी खेली।

गुजरात की ओर से रिद्धिमान साहा बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 5 रन के निजी स्कोर में आउट हो गए। कप्तान शुभमन गिल भी 16 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि इन दो विकेट के गिरने के बावजूद गुजरात टाइटंस आरसीबी के खिलाफ काफी अच्छी स्थिति में है।

आरसीबी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी

आईपीएल में काफी समय बाद शाहरुख खान को नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है। गुजरात टाइटंस की टीम मैनेजमेंट ने शाहरुख खान पर भरोसा जताया और अनुभवी खिलाड़ी ने भी उनको बिल्कुल भी निराश नहीं किया। फिलहाल दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

आरसीबी ने अभी तक आईपीएल 2024 में 9 मैच खेले हैं जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 7 में टीम को हार झेलनी पड़ी है। आईपीएल 2024 के अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंतिम पायदान पर है। गुजरात टाइटंस की बात की जाए तो उन्होंने 9 मैच में 4 में जीत दर्ज की है जबकि 5 में हार का सामना किया है। आईपीएल 2024 के अंक तालिका में टीम सातवें पायदान पर है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?