डेवोन कॉनवे की तूफानी पारी के बीच, धोनी के दो छक्कों ने लूटी महफिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

डेवोन कॉनवे की तूफानी पारी के बीच, धोनी के दो छक्कों ने लूटी महफिल

इस महत्वपूर्ण मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन बनाए।

Devon Conway and MS Dhoni (Pic Source-Twitter)
Devon Conway and MS Dhoni (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 41वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला जा रहा है। यह मैच चेन्नई के एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है। बता दें, इस महत्वपूर्ण मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन बनाए।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला काफी सही साबित हुआ। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 86 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने 31 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाए।

डेवोन कॉनवे ने CSK की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी की और 52 गेंदों में 16 चौके और एक छक्के की मदद से 92 रन की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद शिवम दुबे ने भी टीम की ओर से महत्वपूर्ण योगदान दिया और 28 रन बनाए। मोइन अली ने 10 रन का योगदान दिया जबकि रवींद्र जडेजा ने 12 रन की पारी खेली। महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी में उतरकर 4 गेंदों में मात्र 2 छक्कों की मदद से 13* रन की बहुमूल्य पारी खेली।

तमाम फैंस जो महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते थे उनका सपना भी पूरा हो गया। पंजाब किंग्स की ओर से आखिरी ओवर फेंक रहे सैम करन की आखिरी दो गेंदों पर महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार दो छक्के जड़े।

पंजाब किंग्स को यह मैच जीतने के लिए 201 रनों की जरूरत

बता दें, अगर पंजाब किंग्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें 201 रन बनाने होंगे। यह काफी दिलचस्प होगा कि एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स इस लक्ष्य का कैसे पीछा करती है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स चौथे स्थान पर है जबकि पंजाब किंग्स 6वें पायदान पर। चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक इस सीजन में 8 मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स की बात की जाए तो उन्होंने 8 मुकाबलों में 4 में जीत दर्ज की है जबकि 4 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।

https://twitter.com/the_memer_kid_/status/1652648184659976192?s=20

https://twitter.com/whotfkx/status/1652648143643717636?s=20

https://twitter.com/ReenuDhoni07/status/1652648078581850112?s=20

https://twitter.com/335Yash/status/1652648711758184448?s=20

close whatsapp