डेवॉन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ ने DC के गेंदबाजों की जमकर की धुलाई, 'करो या मरो' मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 223 रन - क्रिकट्रैकर हिंदी

डेवॉन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ ने DC के गेंदबाजों की जमकर की धुलाई, ‘करो या मरो’ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 223 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 223 रन बनाए।

Ruturaj Gaikwad and Devon Conway (Pic Source-Twitter)
Ruturaj Gaikwad and Devon Conway (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 67वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बता दें, दोनों टीमों का यह आखिरी लीग मुकाबला है और चेन्नई सुपर किंग्स को अगर प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 223 रन बनाए। टीम की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ और डेवॉन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 141 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जहां एक तरफ ऋतुराज गायकवाड़ ने 50 गेंदों में तीन चौके और 7 छक्कों की मदद से 79 रनों की बहुमूल्य पारी खेली वहीं दूसरी ओर डेवॉन कॉनवे ने 52 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से 87 रन बनाए।

इन दोनों बल्लेबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। टीम की ओर से शिवम दुबे ने 9 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 22 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली जबकि रवींद्र जडेजा ने 7 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 20* रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खलील अहमद, चेतन सकारिया और एनरिक नॉर्खिया ने 1-1 विकेट झटका।

दिल्ली कैपिटल्स को यह मैच जीतने के लिए 224 रनों की जरूरत

दिल्ली कैपिटल्स को यह मैच जीतने के लिए 224 रनों की जरूरत है। बता दें, दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स की बात की जाए तो टीम इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। उन्होंने 13 मुकाबलों में 7 में जीत दर्ज की है जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक इस सीजन में 13 मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज की है जबकि आठ में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

https://twitter.com/Ajitchy2/status/1659894907623084033?s=20

close whatsapp