गजब! SUPER FIT धोनी IPL के लिए हैं तैयार, माही की बॉडी देख हैरान रह जाएंगे आप - क्रिकट्रैकर हिंदी

गजब! SUPER FIT धोनी IPL के लिए हैं तैयार, माही की बॉडी देख हैरान रह जाएंगे आप

एयरपोर्ट से धोनी का एक नया वीडियो आया है सामने।

Dhoni (Image Credit- Instagram)
Dhoni (Image Credit- Instagram)

IPL 2024 का आगाज होने में बस अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में धोनी के फैन्स की खुशी अलग लेवल पर है और माही को मैदान पर देखन के लिए हर कोई उत्साहित है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें माही की सुपर फिट बॉडी दिखी है और उसे देख हर कोई हैरान है।

IPL 2023 के बाद हुआ था घुटने का ऑपरेशन

जी हां, साल 2023 का IPL धोनी की कप्तानी वाली CSK टीम ने जीता था, उस दौरान माही को कई बार अपने घुटने से परेशान होते हुए देखा गया था। वहीं IPL खत्म होते ही मुंबई में धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद से उन्होंने किसी तरह का कोई क्रिकेट नहीं खेला था और कुछ दिनों पहले ही वो नेट्स पर अभ्यास करने लौटे थे। वहीं शायद इस बार का आईपीएल माही के करियर का आखिरी आईपीएल हो सकता है।

धोनी ने IPL आते ही किया खुद को SUPER FIT

*एयरपोर्ट से धोनी का एक नया वीडियो आया है सामने।
*जहां इस वीडियो में माही नजर आ रहे है वाइफ साक्षी के साथ।
*इस दौरान धोनी की सुपर फिट बॉडी देख हुआ हर कोई हैरान।
*माही फिटनेस के मामले में देख रहे हैं युवा खिलाड़ियों को टक्कर।

एक नजर धोनी के उस एयरपोर्ट वाले वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

किससे होगा CSK टीम का पहला मैच?

वहीं इस बार IPL 2024 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है,ऐसे में लीग का पहला मैच CSK टीम का ही और इस मैच में माही की टीम का सामना RCB से हो रहा है। ये मैच चेन्नई के मैदान पर होगा और इस मैच के जरिए विराट की एक लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर वापसी हो सकती है। अभी तक IPL 2024 का पूरा शेड्यूल सामने नहीं आया है, जिसका कारण है लोक सभा चुनाव और जल्द ही सभी मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया जाएगा। वहीं जून महीने में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा।

CSK के इस पोस्ट पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

close whatsapp