रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने पर CSK भी हुई इमोशनल, हिटमैन के लिए डाला खास पोस्ट
CSK टीम ने एक वीडियो किया है सोशल मीडिया पर पोस्ट।
अद्यतन - Dec 16, 2023 2:08 pm

क्रिकेट जगत में इस समय 2 नाम सबसे ज्यादा खबरों में बने हुए हैं, पहला नाम हार्दिक पांड्या का है तो दूसरा नाम रोहित शर्मा का है। जहां रोहित को मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है, जिसके बाद उनकी जगह हार्दिक को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर CSK टीम का एक वीडियो आया है, जिसने सभी को इमोशनल कर दिया है।
क्या सोच कर लिया है मुंबई टीम ने ये फैसला?
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई टीम ने 5 खिताब अपने नाम किए हैं, लेकिन हिटमैन को अचानक कप्तानी से हटा दिया गया और इस फैसले से हर कोई हैरान है। दरअसल, अब रोहित की उम्र हो रही है, ऐसे में टीम ने भविष्य की सोचते हुए ये फैसला लिया है और हार्दिक को कप्तानी दी है।
CSK टीम भी बहुत प्यार करती है रोहित शर्मा से
*CSK टीम ने एक वीडियो किया है सोशल मीडिया पर पोस्ट।
*इस वीडियो में रोहित शर्मा और धोनी की IPL वाली तस्वीरें हैं।
*एक तरह से CSK टीम ने हिटमैन को अपनी तरफ से दी विदाई।
*टीम ने उनकी 10 की कप्तानी को लेकर कैप्शन में काफी कुछ लिखा है।
रोहित शर्मा के लिए CSK टीम का सोशल मीडिया पोस्ट
MI टीम ने भी हिटमैन के लिए पोस्ट शेयर कर रही है
दूसरी ओर मुंबई इंडियंस टीम ने रोहित को कप्तानी से हटाने का फैसला सोशल मीडिया के जरिए बताया था, इसी सोशल मीडिया पर ये टीम अब हिटमैन से जुड़े पोस्ट शेयर कर रही है। जहां सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें हिटमैन का टीम के साथ सफर था। उसके बाद ट्रॉफी के साथ रोहित की अलग-अलग तस्वीरें पोस्ट की थी, लेकिन इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैन्स का गुस्सा देखने को मिल रहा है और फैन्स इस फैसले से काफी ज्यादा दुखी हैं।