आज का दिन इतना खास क्यों हैं, जो CSK टीम ने धोनी और रैना को एक साथ याद कर लिया? - क्रिकट्रैकर हिंदी

आज का दिन इतना खास क्यों हैं, जो CSK टीम ने धोनी और रैना को एक साथ याद कर लिया?

CSK टीम ने सोशल मीडिया पर सुरेश रैना और धोनी की एक तस्वीर शेयर की।

Dhoni And Suresh Raina (Image Credit- Instagram)
Dhoni And Suresh Raina (Image Credit- Instagram)

एक समय था जब CSK टीम के लिए धोनी और सुरेश रैना ने IPL में कई अहम पारियां खेली थी, दोनों की जोड़ी इस टीम में जय-वीरू जैसे थी। लेकिन फिर रैना ने IPL को अलविदा कह दिया और दोनों की जोड़ी फिर मैदान पर साथ में नजर नहीं आई, वहीं अब CSK को अचानक से दोनों की एक साथ याद आ गई है।

सुरेश रैना ने धोनी को लेकर किया था बड़ा खुलासा

सुरेश रैना का एक इंटरव्यू काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने धोनी से जुड़ा एक खुलासा किया था। रैना ने बताया था कि IPL में उनको कई टीमों से ऑफर आए थे, लेकिन माही ने उनको किसी और टीम में नहीं जाने दिया था। साथ ही माही हमेशा रैना को बोलते थे कि- तू किसी और टीम में नहीं जाएगी, CSK का कप्तान मैं और तू उप-कप्तान रहेगा। वहीं रैना ने उसी दिन इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था, जब माही ने संन्यास लिया था।

ये 2 अनमोल रतन रहेंगे CSK टीम के लिए हमेशा खास…

*CSK टीम ने सोशल मीडिया पर सुरेश रैना और धोनी की एक तस्वीर शेयर की।
*आज ही के दिन 30 December 2014 को धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया था संन्यास।
*जिसके बाद ड्रेसिंग रूम में इमोशनल हुए माही के साथ रैना ने ली थी एक सेल्फी।
*उसी तस्वीर को CSK टीम ने शेयर कर फैन्स को याद दिलाया माही का टेस्ट संन्यास।

CSK टीम ने धोनी और सुरेश रैना को लेकर ये पोस्ट किया है शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

धोनी इन दिनों पुराने दोस्तों से मिलने में लगे हुए हैं

इन दिनों धोनी क्रिकेट से दूर परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं, जहां अभी वो दुबई में है। कुछ दिनों पहले उनके साथ पंत नजर आए थे, वहीं अब माही की अपने सबसे पुराने दोस्तों के साथ तस्वीर सामने आई है। इन तस्वीरों में माही अपने सबसे खास दोस्त आरपी सिंह और रॉबिन उथप्पा के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं तीनों को साथ देख, सभी को फैन्स को पुरानी टीम इंडिया की याद आ गई।

अपने पुराने दोस्तों के साथ माही की तस्वीर

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?