लंबे समय बाद साथ नजर आए MS Dhoni और Ashwin, वीडियो देख फैन्स का बन गया दिन
CSK टीम ने अपने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है।
अद्यतन - फरवरी 28, 2025 2:21 अपराह्न

लंंबे समय बाद Ravichandran Ashwin की अपनी पुरानी IPL टीम में वापसी हुई है, जहां इस सीजन से अश्विन CSK से खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में अब एक वीडियो सामने आया है स्पिनर का, जिसे देख चेन्नई टीम के फैन्स की खुशी अलग लेवल पर है और वो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
साल 2024 में बड़ा फैसला लिया था Ravichandran Ashwin ने
Ravichandran Ashwin का नाम टीम इंडिया के सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों की लिस्ट में आता है, लेकिन साल 2024 में अश्विन ने अपने करियर से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया था। दरअसल, अश्विन ने बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्याल लेने का ऐलान कर दिया था और वो उस ऑस्ट्रेलिया दौरे को बीच में ही छोड़कर आ गए थे। ये सब देख फैन्स काफी ज्यादा निराश थे, साथ ही खबर तो ये भी कि मौका ना मिलने से अश्विन निराश थे और फिर उन्होंने संन्यास ले लिया था। लेकिन इसे लेकर स्पिनर ने आज तक खुलकर बात नहीं की है और ना किसी तरह का कोई बयान दिया है। वहीं अब देखना होगा की इस साल उनका IPL में कैसा प्रदर्शन रहता है।
Ashwin और MS Dhoni को साथ में देख फैन्स को याद आए पुराने दिन
*CSK टीम ने अपने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है।
*इस वीडियो में Ashwin और MS Dhoni मैदान पर साथ में नजर आए।
*दोनों खिलाड़ियों ने वीडियो में पहन रखा था CSK का प्रैक्टिस किट।
*वहीं इन दोनों दिग्गजों को साथ देख फैन्स को याद आ गए पुराने दिन।
MS Dhoni और Ashwin का ये वीडियो आप भी देखो
स्पिनर का ये वीडियो भी काफी पसंद किया जा रहा है
IPL 2025 के लिए कुछ इस प्रकार है चेन्नई की टीम
रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, एमएस धोनी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, विजय शंकर, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा , गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, नाथन एलिस, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल