CSK vs MI मैच के लिए चेपॉक की पिच एंड वेदर रिपोर्ट | CricTracker Hindi

IPL 2025: CSK vs DC मैच के दौरान कैसा रहेगा चेपॉक की पिच का मिजाज, पढ़ें ये रिपोर्ट

इस मैदान पर चेन्नई को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहां RCB ने उन्हें मात दी थी।

M. A. Chidambaram Stadium
M. A. Chidambaram Stadium. (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2025 का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन एक दम उल्टा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक इस सीजन दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उन्हें जीत मिली है। वहीं चेन्नई ने इस सीजन अब तक तीन मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें एक में जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले हम आपको बताएंगे कि मुकाबले के दौरान चेन्नई की पिच और मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।

CSK vs DC: चेपॉक की पिच रिपोर्ट

आईपीएल में अब लगभग सभी मैदान पर रनों की बरसात होती है। हालांकि चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम के साथ ऐसा नहीं है। यहां गेंदबाजों के लिए काफी मदद है। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ यहां रन बनाना आसान नहीं होता। चेन्नई के पास रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के रूप में दो अनुभवी स्पिनर हैं। इसके अलावा नूर अहमद के रूप में एक बेहतरीन चाइनामैन गेंदबाज है। इस तिकड़ी ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन RCB के खिलाफ ये फ्लॉप रहे थे।

CSK vs DC: चेपॉक के आंकड़े

एम चिदंबरम स्टेडियम के ग्राउंड पर आईपीएल के कुल 79 मैच खेले गए हैं, जिसमें बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 47 जीते हैं, जबकि टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 32 मैचों में जीत हासिल की। वहीं, आईपीएल में CSK और DC के बीच अभी तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 19 मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीती है, जबकि आरसीबी की टीम 11 मैचों में जीत हासिल की।

चेन्नई के मौसम का हाल

शनिवार को दोपहर चेन्नई में हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश की 10 प्रतिशत संभावना जताई जा रही है। 21 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। हालांकि, मैच के समय बारिश को आशंका नहीं है। ऐसे में उम्मीद है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।

close whatsapp