CSK vs LSG Dream 11 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट, IPL Match-45 के लिए
आईपीएल 2023 का 45वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - मई 2, 2023 4:22 अपराह्न

आईपीएल 2023 का 45वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच इकाना स्पोर्ट्स सिटी में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
चेन्नई सुपर किंग्स इस वक्त मजबूत नजर आ रही हैं, वहीं केएल राहुल के चोट के चलते लखनऊ सुपर जायंट्स परेशानियों से घिरी हुई है। दोनों टीमों के बीच इस सीजन हुए पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 रनों से जीत दर्ज की थी। आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल में लखनऊ सुपर जायंट्स 10 अंको के साथ तीसरे और चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंको के साथ चौथे पायदान पर हैं। दोनों ही टीमें आगामी मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी।
मैच जानकारी (Match Details):
मैच- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
दिन और समय- 3 मई, दोपहर 3ः30 बजे
जगह- भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्पोर्ट्स सिटी, लखनऊ
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा
(CSK vs LSG) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए पिछले मैच में रन काफी ज्यादा मुश्किल से बनते हुए नजर आए थे। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बोर्ड पर लगाए थे। आगामी मुकाबले में भी बल्लेबाज इस पिच पर स्ट्रगल करते हुए नजर आ सकते हैं, क्योंकि पिच काफी ज्यादा धीमी है।
स्पिनर्स के लिए यह पिच अनुकूल मानी जाती है, लेकिन तेज गेंदबाज भी इस पिच पर शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 158 रन है। टॉस जीतकर कप्तान यहां पहले गेंदबाजी का निर्णय ले सकते हैं।
(CSK vs LSG) चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):
डेवॉन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), महिश तीक्षणा, मथिशा पथिराना, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG):
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, आयुष बडोणी, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, अमित मिश्रा, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, यश ठाकुर
(Suggested Playing XI for CSK vs LSG Dream 11 Fantasy Cricket) इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम:
ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):
डेवॉन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, तुषार देशपांडे, नवीन उल हक, महिश तीक्षणा, रवि बिश्नोई
कप्तान- डेवॉन कॉनवे उप-कप्तान- नवीन उल हक
ड्रीम 11 ग्रैंड लीग (Dream 11 Grand League):
डेवॉन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, निकोलस पूरन, मोइन अली, नवीन उल हक, महिश तीक्षणा, तुषार देशपांड़े, रवि बिश्नोई, अमित मिश्रा
कप्तान- रवींद्र जडेजा उप-कप्तान- निकोलस पूरन