CSK vs LSG Head to Head Records in IPL: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

CSK vs LSG Head to Head Records in IPL: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

आईपीएल 2024 का 39 वां मुकाबला 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

CSK vs LSG (Photo Source: BCCI/IPL)
CSK vs LSG (Photo Source: BCCI/IPL)

CSK vs LSG Head to Head Records in IPL: आईपीएल 2024 का 39 वां मुकाबला 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। CSK इस सीजन में 7 में से 4 मुकाबलों में जीत हासिल कर 8 पॉइंट्स के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है। वहीं, लखनऊ ने भी 7 में से 4 मैच जीते हैं और 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है।

19 अप्रैल को चेन्नई और लखनऊ इस सीजन में पहली बार आमने-सामने आए थे। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ ने केएल राहुल की शानदार पारी के दम पर 8 विकेट से जीत हासिल कर मुकाबला अपने नाम किया था।

अब चेन्नई और लखनऊ एक बार फिर सीजन में भिड़ने वाली है और CSK हार का बदला जरूर लेना चाहेगा। दोनों टीमों के फॉर्म की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स गेंद और बल्ले दोनों डिपार्टमेंट में कमाल कर रही है। वहीं, लखनऊ के बल्लेबाजों ने पिछले मैच में थोड़ी वापसी के संकेत दिए हैं। उन्हें खुद को प्लेऑफ में ले जाने के लिए अब हारने से बचना होगा।

Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Head to Head Records (चेन्नई सुपर किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड)

आईपीएल में चेन्नई और लखनऊ 4 मुकाबलों में आमने-सामने हो चुकी हैं। इन 3 मैचों में से चेन्नई ने 1 मैच जीता है जबकि लखनऊ 2 बार विजयी हुआ है। वहीं, 1 मैच बिना नतीजे के खत्म हुआ।  आईपीएल 2023 में दोनों टीमें 2 बार एक दूसरे के आमने-सामने थी। इन 2 मुकाबलों में से चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 मैच जीता था और दूसरा मैच बिना नतीजे के रहा था।

CSK vs LSG : Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Head to Head Results in IPL 

तारीख (Date) विनर (Winner) जीत (Won by) स्थान (Venue)
19 अप्रैल 2024 लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) 8 विकेट लखनऊ
3 मई 2023 No Result लखनऊ
3 अप्रैल 2023 चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) 12 रन चेन्नई
31 मार्च 2022 लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) 6 विकेट मुंबई

close whatsapp