IPL 2022: रविचंद्रन अश्विन ने फाफ डु प्लेसिस को लेकर IPL मेगा ऑक्शन से पहले CSK के लिए जारी की चेतावनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: रविचंद्रन अश्विन ने फाफ डु प्लेसिस को लेकर IPL मेगा ऑक्शन से पहले CSK के लिए जारी की चेतावनी

पिछले आईपीएल संस्करण में शानदार प्रदर्शन के बावजूद CSK ने फाफ डु प्लेसिस को IPL 15 से पहले रिलीज कर दिया था।

Faf du Plessis and R Ashwin (Photo Source: Twitter/Indian Premier League/Gett Images)
Faf du Plessis and R Ashwin (Photo Source: Twitter/Indian Premier League/Gett Images)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 मेगा नीलामी को अब ज्यादा दिन शेष नहीं रह गए हैं और सभी 10 फ्रेंचाइजी नीलामी को लेकर निश्चित रूप से तैयारियों में व्यस्त होंगी। दो दिवसीय IPL 2022 नीलामी का कार्यक्रम 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित होगा, जहां कुल 590 खिलाड़ी – 370 भारतीय और 220 विदेशी – पर सभी 10 टीमें बोलियां लगाएंगी।

इस बीच, अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को फाफ डु प्लेसिस को फिर से वापस पाने के लिए भारी राशि खर्च करने के लिए तैयार रहना चाहिए। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज पिछले कुछ वर्षों में CSK का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं,और पिछले IPL सीजन में टीम के विजयी अभियान में मुख्य भूमिका निभाई थी। सलामी बल्लेबाज ने 14 मैचों में 633 रन बनाकर IPL 2021 में CSK को चौथी बार विजेता बनाने में अहम भूमिका अदा की थी।

फाफ डु प्लेसिस होंगे सभी आईपीएल टीमों के रडार पर

लेकिन CSK ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिटेन नहीं किया और अब धाकड़ बल्लेबाज नीलामी पूल में उतर चुका है जहां उन पर टीमें बड़े-बड़े दांव लगाने तैयार होंगे। जिसे देखते हुए आर अश्विन ने कहा इस बार IPL 2022 मेगा ऑक्शन में फाफ डु प्लेसिस को फिर से वापस पाने के लिए CSK को पहले से भी कहीं ज्यादा राशि खर्च करने को तैयार रहना चाहिए।

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा पिछली बार CSK ने फाफ डु प्लेसिस को 1.5 करोड़ रूपय में खरीदा था, लेकिन इस बार वह इतनी कम राशि में नहीं बिकने वाले हैं और CSK के प्रशंसक निश्चित रूप से दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज को अपनी लिस्ट में जरूर रखेंगे।

उन्होंने आगे कहा अगर CSK इस बार फाफ डु प्लेसिस को खरीदना चाहती है तो उन्हें निश्चित रूप से पिछली बार की तुलना में कई गुना अधिक पैसा खर्च करने के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि इस IPL 2022 नीलामी में उनकी मांग बहुत अधिक होने वाली हैं, और ज्यादातर टीमें उन पर बोली लगाएंगी।

अश्विन ने अंत में कहा दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो पर आगामी IPL 2022 नीलामी में उच्चतम बोलियां लगने की उम्मीद हैं।

close whatsapp