भारत की वनडे सीरीज में शर्मनाक हार के बाद स्टीव स्मिथ की तारीफ कहीं अश्विन को महंगी न पड़ जाए - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत की वनडे सीरीज में शर्मनाक हार के बाद स्टीव स्मिथ की तारीफ कहीं अश्विन को महंगी न पड़ जाए

रविचंद्रन अश्विन ने ट्रैविस हेड और हार्दिक पांड्या की भी तारीफ की।

R Ashwin and Australia Team (Image Source: Twitter)
R Ashwin and Australia Team (Image Source: Twitter)

भारत में आकर मैच जीतना और फिर सीरीज अपने नाम करना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए इतना मुश्किल भी नहीं है। ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मात झेलने के बाद टीम इंडिया के खिलाफ पहले वनडे में पांच विकेट की मात झेलनी पड़ी।

जिसके बाद स्टीव स्मिथ की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज में जबरदस्त वापसी की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को दस विकेट से पटखनी दी और फिर चेन्नई में तीसरा मैच 21 रनों से जीतकर 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम की।

स्टीव स्मिथ की कप्तानी के कायल हुए आर अश्विन

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस अपनी मां के निधन से पहले स्वदेश लौट गए थे, जिसके बाद स्टीव स्मिथ ने कंगारूओं की कमान संभाली और अनुभवी क्रिकेटर की कप्तानी में टीम ने शानदार वापसी भी की और वनडे सीरीज जीतकर अपने भारत दौरे का अंत भी किया।

इस बीच, भारत के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत के बाद, अनुभवी ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने स्टीव स्मिथ की कप्तानी की जमकर तारीफ की। आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड-इन कप्तान की तारीफ करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और लिखा: “स्टीव स्मिथ और कप्तानी का मैच स्वर्ग में बना है।”

यहां देखिए अश्विन की पोस्ट –

आपको बता दें, चेन्नई वनडे के दौरान अश्विन ट्विटर पर बहुत एक्टिव थे, और इस मैच को लेकर लगातार अपनी राय साझा कर रहे थे। भारतीय स्पिनर ने स्मिथ को लेकर ट्वीट करने से पहले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की उनकी 40 रनों की आक्रामक पारी के लिए भी सराहना की थी।

अश्विन ने ट्रैविस हेड की तारीफ करते हुए कहा, ‘वह हमेशा से एक शानदार खिलाड़ी थे लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपने आक्रामक ऑफ साइड गेम को पर्याप्त लेग साइड के साथ हथियार बनाया है, वह अब और भी ज्यादा खतरनाक खिलाड़ी बन गए हैं’।

close whatsapp