'मैं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नहीं, टीम में अच्छा माहौल बनाना चाहता हूं..'- MI और CSK की तुलना पर हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नहीं, टीम में अच्छा माहौल बनाना चाहता हूं..’- MI और CSK की तुलना पर हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान

आईपीएल 2023 में 16 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है गुजरात टाइटंस।

Hardik Pandya (Photo Source: BCCI/IPL)
Hardik Pandya (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। टूर्नामेंट में 11 में से 8 मुकाबले जीतकर टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर विराजमान है। गुजरात टाइटंस की सफलता का सारा श्रेय कप्तान हार्दिक पांड्या को दिया जा रहा है जिन्होंने पहले ही सीजन में टीम को ट्रॉफी जीतवाई थी।

हार्दिक पांड्या ने हाल ही में अपनी टीम की सफलता को लेकर अपनी बात रखी है। इस दौरान उन्होंने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के सफलता की तुलना करते हुए बड़ा बयान दिया है।

मुझे CSK से प्रेरणा मिली है- हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ही टीमें आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं। मुंबई इंडियंस ने पांच, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार आईपीएल टाइटल अपने नाम किया है। हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता की तुलना करते हुए कहा कि मुंबई के पास सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है लेकिन चेन्नई के पास जो उपलब्ध खिलाड़ी थे वो उन्हीं प्लेयर्स से बेस्ट टीम बनी।

हार्दिक पांड्या ने जियोसिनेमा पर रॉबिन उथप्पा के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘आपको दो तरह से सफलता मिल सकती है। एक हर स्लॉट के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को टीम में शामिल करो,  जो मुझे लगता है कि मुंबई के पास थे, जब मैं मुंबई में था, तब हमने लगातार खिताब जीते थे। दूसरा आप जीतने के लिए सबसे अच्छा माहौल बनाए, जो चेन्नई ने हर बार किया है। मैं भी यही करने की कोशिश करता हूं।

लखनऊ के खिलाफ गुजरात ने 56 रनों से जीत दर्ज की

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रन बोर्ड पर लगाए थे। रिद्धिमान साहा ने (81 रन) और शुभमन गिल ने (94 रनों) की नाबाद पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 20 ओवर के अंत में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना पाई। मोहित शर्मा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया।

close whatsapp