AFG vs AUS: अफगानिस्तान की उम्मीदों को लगा झटका, मैच बारिश की भेंट चढ़ने पर ऑस्ट्रेलिया ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट
अब अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है।
अद्यतन - फरवरी 28, 2025 10:38 अपराह्न

ICC Champions Trophy, 2025: अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (AFG vs AUS) के बीच जारी चैंपिंयस ट्राॅफी का महत्वपूर्ण 10वां मुकाबला आज 28 फरवरी, शुक्रवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य रखा था।
इसके बाद इस टारगेट का पीछा करते हुए बारिश की वजह से खेल रुकने तक, ऑस्ट्रेलिया टीम ने 12.5 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर कुल 109 रन बना लिए थे। खेल रुकने के समय उसे जीत के लिए 165 रनों की जरूरत थी।
लेकिन बारिश की वजह से खेल रात 9.30 बजे तक भी शुरू होने के कोई आसार नजर ना आने के कारण अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। इस कारण से अफगान टीम की चैंपियंस ट्राॅफी के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अधर में लटक गई। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
बारिश की वजह से मैच का कोई परिणाम नहीं निकला और दोनों ही टीमों के बीच 1-1 अंक शेयर कर दिया गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जबकि अफगानिस्तान (3 अंक) सेमीफाइनल में जगह बना सकती है, लेकिन इस बात का समीकरण काफी ज्यादा पेचीदा है। आइए आपको इस समीकरण के बारे में बताते हैं:
इस समीकरण की वजह से अफगानिस्तान पहुंच सकता है सेमीफाइनल में
अगर अफगानिस्तान की टीम को जारी चैंपियंस ट्राॅफी के सेमीफाइनल में जगह बनानी है, तो 1 मार्च को साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड मुकाबला उसके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।
पहली पारी में 300 रनों के अनुमानित स्कोर के आधार पर इस समीकरण के बारे में बताएं तो, इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका को कम से कम 207 रनों से, और अगर वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हैं, तो टारगेट को 11.1 ओवर में हासिल करना होगा। यह समीकरण तकनीकी तौर पर काफी जटिल नजर आ रहा है। इसलिए, अफगानिस्तान का चैंपियंस ट्राॅफी सफर लगभग खत्म हो गया है।
Australia etch their name in the semi-finals of another ICC event 👊 #ChampionsTrophy pic.twitter.com/q5rrn6aX7P
— ICC (@ICC) February 28, 2025