श्रीलंका में दिखा Rohit और Virat का क्रेज, क्यूट फैन ने फिर दिलाई टी20 वर्ल्ड कप की याद
श्रीलंका से Rohit और Virat से जुड़ा एक पोस्ट हो रहा है वायरल।
अद्यतन - Aug 1, 2024 11:15 am

एक लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से Rohit और Virat टीम इंडिया की जर्सी में नजर आने वाले हैं, जहां ये दोनों ही खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से ब्रेक पर थे। दूसरी ओर टीम इंडिया इस समय श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटी है और इस बीच रोहित-विराट से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही है।
Rohit और Virat नहीं खेलना चाहते थे ये सीरीज
जी हां, 2 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में Rohit और Virat नहीं खेलना चाहते थे, ऐसे में दोनों ने बोर्ड से आराम मांगा था। लेकिन कोच गौतम गंंभीर चाहते थे कि रोहित-विराट सीरीज खेले, ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी राजी हो गए और ब्रेक खत्म कर श्रीलंका पहुंच गए। वैसे इस सीरीज में कुल 3 वनडे मैच होंगे, पहला मैच 2 अगस्त को होगा तो दूसरा मैच 4 अगस्त को और तीसरा मैच 7 अगस्त के दिन खेला जाएगा।
क्यूट फैन लेकर पहुंची Rohit-Virat के पास एक खास तस्वीर
*श्रीलंका से Rohit और Virat से जुड़ा एक पोस्ट हो रहा है वायरल।
*एक क्यूट फैन दोनों से एक खास तस्वीर पर ऑटोग्राफ लेने पहुंची थी।
*टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ वाली तस्वीर पर लिया फैन ने ऑटोग्राफ।
*वहीं ऑटोग्राफ देने के बाद विराट और रोहित ने बच्ची के साथ ली तस्वीर भी।
Virat और Rohit से जुड़ी ये तस्वीर हो रही है काफी वायरल
जब गंभीर से हुई विराट कोहली की मैदान पर मुलाकात
SKY ने की टीम इंडिया की सुपरहिट कप्तानी
दूसरी ओर श्रीलंका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की दमदार कप्तानी की थी, SKY की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को टी20 सीरीज में 3-0 से हराया है। वही इस सीरीज का आखिरी मैच सुपर ओवर तक गया था, साथ ही मैच में SKY और रिंकू ने भी गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए थे। लेकिन अब वनडे सीरीज में SKY टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, तो केएल राहुल और श्रेयस अय्यर लंबे समय बाद टीम इंडिया से वाइट बॉल क्रिकेट खेलते हुए नजर आने वाले हैं।