CWC 2023: “यह कोई ऐसी चोट नहीं है….”- आखिर BCCI और टीम इंडिया नहीं छुपा पाई हार्दिक पांड्या की चोट का सच!
एक बार फिर संजू सैमसन से छीन गया वर्ल्ड कप 2023 में खेलने का मौका?
अद्यतन - नवम्बर 5, 2023 8:58 पूर्वाह्न

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट ने स्टार ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की चोट को लेकर काफी लंबे समय तक फैंस को अंधेरे में रखा, लेकिन आखिरकार वह जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं।
आपको बता दें, हाल ही में खबरें आ रही थी की हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने NCA में ट्रेनिंग शुरू कर दी है और वह जल्द ही टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं, लेकिन सभी को चौंकाते हुए वह टखने की चोट के कारण 4 नवंबर को जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के शेष मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
Hardik Pandya की चोट पर सामने आई बड़ी खबर
अब BCCI के एक अधिकारी ने हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे भारतीय टीम प्रबंधन और बोर्ड छुपा रहा था। BCCI के एक अधिकारी ने PTI के हवाले से कहा, “हार्दिक पांड्या को कोई फ्रैक्चर नहीं है और केवल मामूली चोट आई है, और ये बात पहले भी बताई जा चुकी है। हार्दिक ने फिर से ट्रेनिंग शुरू कर दी थी, लेकिन अचानक बाएं टखने के आसपास काफी सूजन आ गई, जिसके कारण वह गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं थे।
यह कोई ऐसी चोट नहीं है, जिसे इंजेक्शन से ठीक किया जा सके। गुरुवार (2 नवंबर) को काफी सूजन फिर से उभर आई और जब तक यह कम नहीं हो जाती, वह कुछ और समय तक स्किल ट्रेनिंग नहीं कर सकते।” इसके अलावा, रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि भारत के वर्ल्ड कप 2023 स्क्वॉड में हार्दिक पांड्या की जगह लेने के लिए BCCI के पास तीन विकल्प बाएं-हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा, विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा थे।
प्रसिद्ध कृष्णा के लिए तिलक वर्मा और संजू सैमसन को नजरअंदाज किया गया
लेकिन टीम इंडिया के पास पहले से ही शार्दुल ठाकुर और आर अश्विन हैं, इसलिए टीम प्रबंधन को समान रिप्लेसमेंट में कोई दिलचस्पी नहीं थी। वहीं, ईशान किशन भी टीम के साथ हैं, जो बाएं-हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं, इसलिए तिलक वर्मा और संजू सैमसन CWC 2023 के शेष मैचों के लिए हार्दिक की जगह नहीं ले पाए। नतीजन, भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं ने प्रसिद्ध कृष्णा को चुना।