CWC 2023: गौतम गंभीर ने खुद हार्दिक पांड्या के लिए मंगवाया केक, शायद विराट कोहली को पसंद ना आए ये तस्वीरें - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: गौतम गंभीर ने खुद हार्दिक पांड्या के लिए मंगवाया केक, शायद विराट कोहली को पसंद ना आए ये तस्वीरें

हार्दिक पांड्या IND vs AFG मैच में अहम योगदान देकर अपना जन्मदिन खास बनाना चाहेंगे।

Gautam Gambhir, Jatin Sapru and Hardik Pandya. (Image Source: Disney+Hotstar)
Gautam Gambhir, Jatin Sapru and Hardik Pandya. (Image Source: Disney+Hotstar)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya आज 11 अक्टूबर को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि, हार्दिक पांड्या इस समय राष्ट्रीय कर्तव्यों में व्यस्त है, क्योंकि भारत इस समय आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन कर रहा है।

हार्दिक पांड्या अपने 30वें जन्मदिन पर टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व अफगानिस्तान के खिलाफ जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मैच में कर रहे हैं। यह मुकाबला इस समय दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस बीच, भारत बनाम अफगानिस्तान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले के शुरू होने से पहले हार्दिक पांड्या ने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और कमेंटेटर जतिन सप्रू के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

Hardik Pandya ने गौतम गंभीर और जतिन सप्रू के साथ मनाया अपना जन्मदिन

इस मैच में बतौर कमेंटेटर काम कर रहे गौतम गंभीर और जतिन सप्रू भारतीय ऑलराउंडर के लिए अपने साथ केक लेकर आए थे। पांड्या ने गंभीर और सप्रू के साथ दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अपने बर्थडे का केक काटा और अब इस मोमेंट की तस्वीरें पुरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यहां पढ़िए: रोहित शर्मा सिर्फ नाम के कप्तान हैं, असली जोश आज भी विराट कोहली ही भरते हैं टीम में

इन वायरल तस्वीरों में गौतम गंभीर पांड्या को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

Gautam Gambhir and Hardik Pandya. (Image Source: Disney+Hotstar)
Gautam Gambhir and Hardik Pandya. (Image Source: Disney+Hotstar)

कुछ ऐसा रहा हार्दिक पांड्या का अंतरराष्ट्रीय करियर

आपको बता दे, हार्दिक पांड्या ने अब तक भारत के लिए कुल 186 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल 3649 रन बनाए हैं और 170 विकेट चटकाए हैं। वह जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की संभावना की अहम भूमिका निभाने वाले हैं। भारत ने अपना पहले मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से जीता था और अब वे अफगान टीम को भी मात देना चाहेंगे।

अगर भारत बनाम अफगानिस्तान मैच की बात करें तो अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने मात्र 14 ओवरों में अपने तीन विकेट गवा दिए हैं, और हार्दिक पांड्या ने रहमानुल्लाह गुरबाज (21) को आउट कर अपना खाता भी खोल दिया है। वह इस मैच में अहम योगदान देकर अपना जन्मदिन खास बनाना चाहेंगे।

https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1712041108967231983?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?