AFG vs SL: कुसल मेंडिस की इस तस्वीर को देखा आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

AFG vs SL: कुसल मेंडिस की इस तस्वीर को देखा आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर्स में सभी विकेट खोकर 241 रन बनाए।

Kusal Mendis (Pic Source-Twitter)
Kusal Mendis (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 30वां मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर्स में सभी विकेट खोकर 241 रन बनाए। टीम की ओर से किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतकीय पारी नहीं खेली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान इस समय काफी अच्छी स्थिति में है और ऐसा लग रहा है कि वो इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लेंगे। हालांकि अफगानिस्तान परी के दौरान श्रीलंकाई टीम के कप्तान और विकेटकीपर कुसल मेंडिस गेंद पकड़ते हुए स्टंप्स के ऊपर जा गिरे। इस चीज की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

अफगानिस्तान को मैच जीतने के लिए 242 रनों की जरूरत

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को थोड़ी खराब शुरूआत मिली। दिमुथ करूणारत्ने (15 रन) पर फजलहक फारूकी के शिकार बन गए। श्रीलंका ने छठे ओवर में मात्र 22 रन के स्कोर पर पहले विकेट गंवाया था। पथुम निसांका अच्छी पारी खेलते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन 19वें ओवर में (46 रन) पर विकेट गंवा बैठे। कप्तान कुसल मेंडिस अफगानिस्तान के खिलाफ खतरनाक नजर आ रहे थे।

28वें ओवर में मुजीब उर रहमान का सामने करते हुए कुसल मेंडिस ने स्लॉग-स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन मिड-विकेट पर तैनात सबस्टीट्यूट फील्डर नजीबुल्लाह जादरान ने शानदार कैच पकड़ कुसल मेंडिस को पवेलियन का रास्ता दिखाया। कुसल मेंडिस ने 50 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 39 रनों की पारी खेली। महीथ तीक्षणा ने 29 रन की पारी खेल बल्लेबाजी में भी दम दिखाया।

मुजीब उर रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 38 रन देकर दो बड़े विकेट अपने नाम किया। वहीं फजलहक फारूकी ने 10 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। इनके अलावा राशिद खान और अजमतुल्लाह ओमरजई के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?