CWC 2023, Match 19, NED vs SL: नीदरलैंड ने टॉस जीतकर श्रीलंका को दिया गेंदबाजी का न्योता, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023, Match 19, NED vs SL: नीदरलैंड ने टॉस जीतकर श्रीलंका को दिया गेंदबाजी का न्योता, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

Sri Lanka vs Netherlands. (Image Source: ICC)
Sri Lanka vs Netherlands. (Image Source: ICC)

भारत में जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 19वां मुकाबला नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच आज 21 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 मैच में श्रीलंका और नीदरलैंड दोनों टीमें जीत के उद्देश्य से लखनऊ में आमने-सामने हैं।

एक तरफ जहां श्रीलंका क्रिकेट टीम जारी वनडे वर्ड कप 2023 में अब तक अपना खाता नहीं खोल पाई है, वहीं नीदरलैंड ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को तगड़ा झटका देकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की है। आपको बता दें, श्रीलंका क्रिकेट टीम ने जारी वर्ल्ड कप 2023 में अब तक अपने तीनों मैच गंवाए हैं, और अंकतालिका में दसवें स्थान पर है, वहीं नीदरलैंड क्रिकेट टीम दो अंको के साथ आठवें स्थान पर है, और अब वे अपनी जीत की लय बनाए रखना चाहेंगे।

नीदरलैंड ने जीता टॉस

इस बीच, नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। नीदरलैंड क्रिकेट टीम ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को मात देने वाली प्लेइंग इलेवन को रिटेन किया है, जबकि श्रीलंका के तीन प्लेयर चोटिल हैं।

यहां पढ़िए: अक्टूबर 21- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

आपको बता दें, आज का मैच वर्ल्ड कप क्वालीफायर फाइनल का रीप्ले है, जहां श्रीलंका ने नीदरलैंड को 128 रनों से हराया था। लेकिन इस समय कहानी अलग है, क्योंकि श्रीलंका इस समय संघर्ष कर रही है, जबकि नीदरलैंड टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। आज इन दोनों लो भिड़ंत दिलचस्प होने वाली है।

यहां देखिए NED vs SL मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

श्रीलंका XI: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

नीदरलैंड XI: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?