CWC 2023, Match 25, ENG vs SL: श्रीलंकाई गेंदबाजों का चला जादू तो वहीं एक बार फिर फ्लॉप रही इंग्लैंड टीम; SL को जीत के लिए चाहिए 157 रन - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023, Match 25, ENG vs SL: श्रीलंकाई गेंदबाजों का चला जादू तो वहीं एक बार फिर फ्लॉप रही इंग्लैंड टीम; SL को जीत के लिए चाहिए 157 रन

लाहिरू कुमारा ने इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

England vs Sri Lanka. (Image Source: Getty Images)
England vs Sri Lanka. (Image Source: Getty Images)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 25वां मुकाबला आज 26 अक्टूबर को इंग्लैंड और श्रीलंका (ENG vs SL) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और ये उन पर बुरी तरह से भारी पड़ा।

आपको बता दें, इंग्लैंड क्रिकेट टीम जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बहुत बुरी तरह से संघर्ष कर रही है, और उम्मीद की जा रही थी कि डिफेंडिंग चैंपियंस आज श्रीलंका के खिलाफ मजबूत वापसी करेगी, लेकिन ये संभव नहीं हो सका। बल्कि श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में जबरदस्त वापसी की है।

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए बनाए सबसे अधिक रन

एंजेलो मैथ्यूज, लाहिरू कुमारा और कसुन रजिता के आगे इंग्लैंड का कोई भी धुरंधर टिक न सका, क्योंकि बेन स्टोक्स (43) और जॉनी बेयरस्टो (30) के अलावा कोई भी प्लेयर कोई खास योगदान नहीं दे पाया। इंग्लैंड के अधिकतर खिलाड़ी सिंगल डिजिट पर आउट हुए, तो वहीं कुछ अपना खाता तक नहीं खोल पाए।

यहां पढ़िए: CWC 2023: आखिर क्यों हैरी ब्रूक और चमिका करुणारत्ने नहीं है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच में अपनी-अपनी टीम की प्लेइंग XI में?

श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए लाहिरू कुमारा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए, जबकि लंबे समय वापसी कर रहे एंजेलो मैथ्यूज और कसुन रजिता ने दो-विकेट विकेट चटकाएं। श्रीलंका ने तगड़ी गेंदबाज करते हुए इंग्लैंड की मात्र 156 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इंग्लैंड का बल्लेबाजी पतन देख हर कोई हैरान है।

इंग्लैंड के लिए यह मैच जीतना है बेहद जरूरी

अब इंग्लैंड को जीत के लिए 156 रनों को डिफेंड करने की जरूरत है, और अगर आज वे मैच हार जाते हैं, तो फिर उनकी वर्ल्ड कप 2023 में वापसी बेहद मुश्किल है, और फिर सेमीफाइनल की राह बेहद कठिन हो जाएगी। वहीं श्रीलंका टीम इस मैच में शानदार शुरुआत के बाद मैच को हाथ से नहीं जाने देना चाहेगी।

आपको बता दें, इंग्लैंड और श्रीलंका दोनों ने जारी वर्ल्ड कप 2023 में अब तक अपने चार-चार मैचों में से केवल एक मैच जीता है, और अंकतालिका में क्रमशः आठवें और सातवें स्थान पर है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड गेंद के साथ इस मैच में वापसी करता है, या फिर श्रीलंकाई टीम अच्छी शुरुआत का फायदा उठाते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज करती है।

यहां देखिए मैच कि पहली पारी पर कैसे रही X प्रतिक्रियाएं –

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?