CWC 2023, Match 35, NZ vs PAK: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया; न्यूजीलैंड ने प्लेइंग XI में किए दो बदलाव
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम आठ अंकों के साथ CWC 2023 की अंकतालिका में चौथे स्थान पर है।
अद्यतन - Nov 4, 2023 10:13 am

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 35वां मुकाबला आज 4 नवंबर को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
पाकिस्तान टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है, वे उसामा मीर की जगह हसन अली को लेकर आए हैं। वहीं न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं, ईश सोढ़ी चोटिल मैट हेनरी की जगह आये हैं और कप्तान केन विलियमसन की वापसी के कारण विल यंग को बैठना पड़ा है।
आपको बता दें, इस मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अपनी लगातार तीन हार के बाद बेंगलुरु के मैदान में उतर रहा है, वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल ही में अपनी लगातार चार करारी शिकस्तों के बाद वर्ल्ड कप 2023 में वापसी की है।
NZ vs PAK मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम
अब पाकिस्तान और कीवी दोनों ही टीमों के लिए यह वनडे वर्ल्ड कप 2023 मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि इस मैच के परिणाम ही उनकी सेमीफाइनल में जाने की संभावनाओं को मजबूत करेगा। इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम आठ अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
अगर वे यह मुकाबला हार जाते हैं, तो उनकी सेमीफाइनल में जाने की संभावनाओं को तगड़ा झटका लगेगा। इसलिए दोनों टीमें इस मुकाबले में अपना बेस्ट देकर दो अंक हासिल करना चाहेंगे और साथ ही जल्द से जल्द मैच फिनिश कर अपने नेट रन रेट को भी मजबूत करना चाहेंगे, क्योंकि भारत पहले ही सेमीफाइनल के चार स्थानों में से एक स्थान पर कब्जा कर चूका है।
यहां देखिए NZ vs PAK मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
न्यूजीलैंड XI: डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट
पाकिस्तान XI: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ