NZ vs NED: Roelof van der Merwe ने हासिल की दूसरी बड़ी सफलता, Rachin Ravindra 51 रन बनाकर आउट
मैच में नीदरलैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
अद्यतन - Oct 9, 2023 4:59 pm

NZ vs NED: नीदरलैंड और नीदरलैंड के बीच आज 9 अक्टूबर को जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का छठवां मैच खेला जा रहा है। बता दें कि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मैच में नीदरलैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
तो कीवी टीम के लिए ओपनर्स डेरिल डेवाॅन काॅन्वे और विल यंग ने शानदार शुरूआत करते हुए 67 रन जोड़े। काॅन्वे 32 रन बनाकर आउट हुए तो यंग ने 70 रनों का योगदान दिया। दूसरी ओर, इनफाॅर्म और केन विलियमसन की जगह टीम में खेल रहे रचिन रविंद्र 51 रन बनाकर, आउट हो गए हैं। अपनी इस पारी के दौरान रविंद्र ने 3 चौके और 1 छक्का लगाया।
रचिन van der Merwe द्वारा 32वें ओवर की दूसरी लेग साइड गेंद को फाइन खेलना चाहते थे, लेकिन बल्ले से हल्का किनारा लेकर विकेटकीपर स्काॅट एडवर्ड्स के हाथों में चली जाती है। रचिन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन जिस तरह से वह आउट हुए उससे वह काफी नाराज होंगे। दूसरी ओर, यह van der Merwe का दूसरा विकेट है।
– 97 Vs Pakistan in the Warm Ups.
– 123* Vs England.
– 51 Vs Netherlands.What a World Cup so far for Rachin Ravindra – he's giving his best! What a talent for New Zealand. pic.twitter.com/qO6ojkLW4p
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 9, 2023
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो न्यूजीलैंड ने 38 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 225 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय डेरिल मिचेल 41 और टाॅम लाथम 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। नीदरलैंड की ओर से फिल्हाल Roelof van der Merwe को 2 और Paul van Meekeren को 1 विकेट मिला है।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
नीदरलैंड्स: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, एन अनिल तेजा, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), साइब्रैंड एंगलब्रेख्त, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, रेयान क्लेन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट
पिछले मैच में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन:
दोनों टीमों के पिछले प्रदर्शन की बात करें तो न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला था जहां उन्होंने 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। उस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे ने शानदार शतक लगाया था। वहीं नीदरलैंड्स की बात करें तो उनका पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ था और वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उस मैच में नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
ये भी पढ़ें- CWC 2023: कोहली ने तोड़ा महान सचिन तेंदुलकर का एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, इस लिस्ट में पहुंचे टॉप पर