CWC 2023, Match 12, IND vs PAK: पाकिस्तान टीम के सबसे बड़े फैन के छूटे पसीने, स्टेडियम छोड़ पुलिस की गाड़ी में नजर आए चाचा - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023, Match 12, IND vs PAK: पाकिस्तान टीम के सबसे बड़े फैन के छूटे पसीने, स्टेडियम छोड़ पुलिस की गाड़ी में नजर आए चाचा

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में एक बुजुर्ग पाकिस्तानी फैन पुलिस की वैन में नजर आ रहा है।

India vs Pakistan. (Image Source: Twitter/X)
India vs Pakistan. (Image Source: Twitter/X)

भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) क्रिकेट मैच को लेकर फैंस के क्रेज से हर कोई वाकिफ है, जिसका एक नमूना आज 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के महामुकाबला के दौरान देखा जा रहा है।

एक तरफ जहां पूरा नरेंद्र मोदी स्टेडियम नीले रंग का सागर बन चूका है, वहीं दूसरी ओर स्टेडियम के बाहर भी फैंस का जमावड़ा है। आपको बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सपोर्टर यहां गिनी चुने ही नजर आ रहे हैं और वो भी पाकिस्तान से नहीं है, बल्कि जिन लोगों के पास दूसरे देशों की नागरिकता है, केवल वहीं बाबर आजम की टीम को सपोर्ट करने अहमदाबाद पहुंचे हैं।

भारतीय फैंस का खौफ इतना कि पाकिस्तानी फैन ने स्टेडियम में प्रवेश ही नहीं किया

लेकिन एक दुर्भाग्यशाली फैन इतनी दूर से अपनी टीम को सपोर्ट करने आने के बावजूद नरेंद्र मोदी स्टेडियम के अंदर नहीं पहुंच पाया। दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जहां एक बुजुर्ग पाकिस्तानी फैन पुलिस की वैन में नजर आ रहा है।

यहां पढ़िए: टॉस के दौरान भारतीय फैंस ने उड़ाया Babar Azam का मजाक, पाकिस्तानी कप्तान का रिएक्शन हुआ वायरल

वो कोई और नहीं बल्कि कराची के रहने वाले “शिकागो चाचा” के नाम से फेमस पाकिस्तानी फैन है। हालांकि, उन्होंने स्टेडियम में भारतीय प्रशंसकों की भारी भीड़ देख पुलिस वैन में शरण ले ली, लेकिन वह स्टेडियम के अंदर जाने का हौसला नहीं जुटा पाए।

अब तक ऐसा रहा मैच का हाल

अगर भारत बनाम पाकिस्तान मैच की बात करें तो इस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम का स्कोर 16 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 84 रन है। भारत के लिए हार्दिक पांड्या और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया है, वहीं पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला सफीक और इमाम उल हक क्रमशः 20 और 36 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। इस समय बाबर आजम 24 पर और मोहम्मद रिजवान 9 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?