CWC 2023: भारत के खिलाफ श्रीलंका की शर्मनाक हार पर रसेल अर्नोल्ड के निकल आए आंसू!
श्रीलंका के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अब केवल दो मैच शेष रह गए हैं।
अद्यतन - नवम्बर 3, 2023 11:58 पूर्वाह्न

श्रीलंका को 2 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले में भारत के खिलाफ 302 रनों की शर्मनाक मात झेलनी पड़ी। श्रीलंका क्रिकेट टीम इस मैच में पूरे 20 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई।
यह बिल्कुल वैसी ही कहानी थी, जैसे एशिया कप 2023 के फाइनल में रोहित शर्मा वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने उन्हें एकतरफा मुकाबले में मात देकर खिताब जीता था। इस मैच में कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज भारत के खिलाफ 15 रन तक नहीं बना पाया।
इस हार के साथ श्रीलंका क्रिकेट टीम की जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें पूरी तरह से बिखर चुकी है, वहीं दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
यहां पढ़िए: टीम इंडिया के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करते ही Rohit Sharma ने कह दी दिल छू लेने वाली बात
भारत के खिलाफ श्रीलंका की शर्मनाक हार के बाद पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर और कमेंटेटर रसेल अर्नोल्ड (Russel Arnold) ने X पर एक वीडियो पोस्ट किया और बेहद नाटकीय अंदाज में इस मैच के परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। रसेल अर्नोल्ड (Russel Arnold) ने कैप्शन में लिखा: ‘मेरा मैच रिव्यू #Indvsl #Cwc23’। वह इस वीडियो में रसेल अर्नोल्ड अपने नकली आंसू पोंछते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां देखिए रसेल अर्नोल्ड का वायरल वीडियो:
My match review #Indvsl #Cwc23 pic.twitter.com/9eFbAUS5he
— Russel Arnold (@RusselArnold69) November 2, 2023
आपको बता दें, श्रीलंका के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अब केवल दो मैच शेष रह गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट टीम का जारी वर्ल्ड कप 2023 में अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 6 नवंबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में है, जबकि उनका इस टूर्नामेंट में आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 नवंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है।
यहां देखिए श्रीलंका का वर्ल्ड कप 2023 का स्क्वॉड:
पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर, कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेल्लागे, दुशान हेमंथा, कुसल परेरा