CWC 2023: “क्या आपके पिता ने आपको……?”- सुनील गावस्कर के सवाल पर मिचेल मार्श ने लगाया जोरदार शॉट
मिचेल मार्श ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया था।
अद्यतन - Oct 17, 2023 4:37 pm

ऑस्ट्रेलिया 16 अक्टूबर को लखनऊ में जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अपना खाता खोलने में कामयाब रहा और इसका श्रेय जोश इंगलिस, मिचेल मार्श और एडम जम्पा को जाता है।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट की जीत के साथ जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अपनी पहले जीत दर्ज की। इस बेहद अहम जीत के बाद Mitchell Marsh और Sunil Gavaskar के बीच ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर बेहद मजेदार बातचीत हुई। दरअसल, मिचेल मार्श की बल्लेबाजी उनके पिता ज्योफ मार्श से बिल्कुल अलग है।
Mitchell Marsh और Sunil Gavaskar के बीच हुई मजेदार बातचीत
एक तरफ जहां 117 ODI मैचों में ज्योफ मार्श का स्ट्राइक रेट 55.33 था, वहीं स्टार ऑलराउंडर का स्ट्राइक रेट 93.85 है, और सुनील गावस्कर खुद को पिता-पुत्र की जोड़ी की अलग-अलग अप्रोच पर सवाल करने से खुद को नहीं रोक पाए। महान भारतीय क्रिकेटर AUS vs SL मैच के बाद मिचेल मार्श से इस बारे में पूछने का मौका मिला, और उन्हें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर से एक मजेदार जवाब मिला।
यहां पढ़िए: अक्टूबर 17- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, सुनील गावस्कर ने डिफेंसिव शॉट का इशारा करते हुए मिचेल मार्श से पूछा, “क्या आपके पिता ने आपको इस तरह खेलना नहीं सिखाया? क्योंकि आप जो कर रहे हैं वह बैंग, बैंग, बैंग है? इस पर मार्श ने कहा, “मैं सिर्फ उनके खराब स्ट्राइक रेट की भरपाई कर रहा हूं। मेरे साथी मुझे उसेन बोल्ट कहकर बुला रहे हैं। मुझे ऐसा लगा जैसे यह उन सपनों में से एक है जहां आप दौड़ने के लिए वापस दौड़ रहे हैं लेकिन आप दौड़ नहीं सकते।”
कब है ऑस्ट्रेलिया का अगला मैच?
आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने पहले दोनों मुकाबले गंवाने पड़े थे, जिसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला मुकाबला जीता है। अब ऑस्ट्रेलिया का जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है, जो लखनऊ में 20 अक्टूबर को खेला जाना है, जहां कंगारू जीत सुनिश्चित करना चाहेंगे।