सुनील गावस्कर

IND v PAK: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को वापसी करने का कोई भी मौक नहीं दिया : सुनील गावस्कर

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर अपना दबदबा (8-0) कायम रखा।

Sunil Gavaskar (Photo Source: Getty Images)
Sunil Gavaskar (Photo Source: Getty Images)

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कल अहमदाबाद में खेले गए भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बात की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित वनडे वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत हासिल की। भारत ने 192 रनों के लक्ष्य को 19.3 ओवर शेष रहते सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।

साथ ही में ‘लिटिल मास्टर’ ने खुलासा किया कि, भारतीय टीम की यह सोची-समझी रणनीति थी कि, पाकिस्तान को कोई फायदा नहीं उठाने दिया जाए। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों पर ऑलआउट गई थी। उसके अलावा, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि, जब टीम इंडिया बल्लेबाजी के लिए उतरी तो शाहीन अफरीदी भारत के लिए खतरा हो सकते थे क्योंकि तेज गेंदबाज ने भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था।

टीम इंडिया की जीत को लेकर सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान कहा कि, “पाकिस्तान को 191 रन पर आउट करने के बाद, योजना उन्हें किसी भी तरह से मौका नहीं देने की थी। मुख्य खतरा शाहीन शाह अफरीदी थे क्योंकि अगर वह 2-3 शुरुआती विकेट हासिल कर लेते तो इससे टीम में थोड़ी घबराहट हो सकती थी। हालांकि, हमने देखा है कि भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसे शुरुआती झटकों से उबरा था।

अपनी बात को जारी रखते हुए, 74 वर्षीय गावस्कर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा अप्रोच रखा और पहली ही गेंद से तुरंत अपना आक्रामक खेल शुरू कर दिया। विशेष रूप से, रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में शाहीन अफरीदी की पहली गेंद पर चौका लगाकर अच्छी शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि, “तो, पहली गेंद जिसका रोहित ने सामना किया, वह पैड पर स्विंग कर रही थी और उसने इसे बल्ले के बीच से हवा में फ्लिक कर बाउंड्री तक भेजा। तो इससे उनका इरादा साफ़ दिख रहा था। पाकिस्तान के खिलाफ अपने विजयी मुकाबले के बाद, भारत अब अपना अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। वर्तमान में, भारत 1.821 के प्रभावशाली नेट रन रेट (एनआरआर) के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।

यह भी पढ़ें:Cricket Buzz: 15 अक्टूबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में जाने यहां

close whatsapp