CWC 2023: “अब बस, इसके बाद…”- सूर्यकुमार यादव ने IND vs PAK मैच से पहले ये क्या कह दिया!
सूर्यकुमार यादव को जारी वर्ल्ड कप 2023 में अब तक दोनों मुकाबलों में मौका नहीं मिल पाया है।
अद्यतन - Oct 13, 2023 4:35 pm

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का बहु-प्रतीक्षित ब्लॉकबस्टर मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कल 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले Suryakumar Yadav ने अपने दोस्तों और परिवारजनों से एक खास अनुरोध किया है।
आपको बता दें, सूर्यकुमार यादव को जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अब तक दोनों मुकाबलों में मौका नहीं मिल पाया है, लेकिन उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ चुना जा सकता है। इस बीच, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत के मैचों, खासकर पाकिस्तान के खिलाफ, टिकटों के लिए बड़ी मारा-मारी मची पड़ी है, और खिलाड़ियों से इसके लिए उनके दोस्त-रिश्तेदार कांटेक्ट कर रहे हैं।
Suryakumar Yadav ने दोस्तों और रिश्तेदारों से किया खास अनुरोध
भारत के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल के बाद अब सूर्यकुमार यादव ने भी सोशल मीडिया पर वर्ल्ड कप 2023 के लिए टिकट मांगने वाले अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से विनम्र अनुरोध किया है। भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भारत में चल रहे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए टिकट मांगने वाले अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से विनम्र अनुरोध किया है।
33-वर्षीय स्टार बल्लेबाज ने उनसे अनुरोध किया कि वे उसे टिकटों के लिए परेशान न करें बल्कि अपने घर में आराम से मैच देखें। सूर्यकुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “भाईलोग घर पर अच्छे अच्छे टीवी हैं सबके, मजे करो और AC में बैठ के मैच देखो। अब और टिकट के लिए अनुरोध न करें।”
Suryakumar Yadav puts an Instagram story with a message "No more ticket request". pic.twitter.com/FG3cVP3A4i
— CricTracker (@Cricketracker) October 13, 2023
भारत बनाम पाकिस्तान संभावित प्लेइंग 11:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सउद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ