CWC 2023: सचिन तेंदुलकर की इस खास विश को लेकर विराट कोहली ने कही दिल जीत लेने वाली बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: सचिन तेंदुलकर की इस खास विश को लेकर विराट कोहली ने कही दिल जीत लेने वाली बात

भारत के लिए मैच जिताऊ पारियां खेलकर बहुत खुश हैं विराट कोहली।

Virat Kohli and Sachin Tendulkar. (Image Source: X)
Virat Kohli and Sachin Tendulkar. (Image Source: X)

भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने 5 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के 37वें मुकाबले में शानदार शतक लगाया।

यह विराट कोहली (Virat Kohli) के करियर का 49वां वनडे शतक था और इस शतक के साथ उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के वनडे क्रिकेट के इतिहास के सबसे अधिक शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की। जिसके बाद सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए बेहद खास मैसेज शेयर किया। इस मैसेज में उन्होंने अपनी दिली इच्छा भी जाहिर की।

Virat Kohli के लिए Sachin Tendulkar का खास मैसेज

भारत के महान बल्लेबाज ने X पर लिखा: “अच्छा खेला विराट। इस साल की शुरुआत में 49 से 50 तक जाने में मुझे 365 दिन लगे। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में आप 49 से 50 शतक तक पहुंच जाएंगे और मेरा रिकॉर्ड तोड़ देंगे। बधाई हो।”

इस खास संदेश के बाद विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर की उनके रिकॉर्ड को तोड़ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की इच्छा को पूरा करने का का वादा किया। कोहली ने कहा जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल या फाइनल में मास्टर ब्लास्टर की इस विश को पूरा करना चाहेंगे।

यहां पढ़िए: सेमीफाइनल में कैसे भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान? जानें नॉकआउट के सभी गणित

मैं उनकी इच्छा को पूरा करना चाहता हूं: Virat Kohli

विराट कोहली ने BCCI द्वारा X पर शेयर किए गए वीडियो में कहा: “मुझे बस इस बात की खुशी है कि मेरा सफर इतना आगे बढ़ गया कि मैं इस मुकाम तक पहुंच सका और अपने देश के लिए मैच जीत सका, जैसा उन्होंने (सचिन तेंदुलकर) किया। मैं भी उनकी इच्छा को पूरा करना चाहता हूं, क्योंकि अगर मैं ऐसा करता हूं तो इसका मतलब है कि हमारे जीतने की संभावना बढ़ जाएगी। इसलिए मैं इस टूर्नामेंट में कुछ और शतक लगाना चाहूंगा। खासकर बड़े मैचों में- सेमी और फाइनल। तो हां, मैं उम्मीद कर रहा हूं कि इस वर्ल्ड कप में उनकी 50 शतक की विश पूरी करूंगा। उम्मीद है कि मैं यह कर सकूंगा।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?