CWC 2023: अफगान सितारों ने इरफान पठान समेत बॉलीवुड हस्तियों से मुलाकात कर लूटी महफिल; आप भी देखिए वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: अफगान सितारों ने इरफान पठान समेत बॉलीवुड हस्तियों से मुलाकात कर लूटी महफिल; आप भी देखिए वायरल वीडियो

बॉलीवुड हस्तियों के साथ अफगान सितारों ने खूब महफिल लूटी!

Afghanistan players with Pathan Brothers and Sunil Shetty. (Image Source: Viral Bhayani)
Afghanistan players with Pathan Brothers and Sunil Shetty. (Image Source: Viral Bhayani)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team) आज 7 नवंबर को जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ी हुई है। जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का यह मुकाबला इस समय मुंबई के आइकोनिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।

इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की गेंदबाजी अब तक उतनी दमदार नजर नहीं आई। आपको बता दें, अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का स्कोर इस समय 37 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 173 रन है, जबकि जोश हेजलवुड और ग्लेन मैक्सवेल ने क्रमशः रहमानुल्लाह गुरबाज और रहमत शाह का विकेट लिया है।

Irfan Pathan समेत अन्य सितारों से Afghanistan Cricket Team ने की मुलाकात

इस बीच, इस बेहद अहम वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले से पहले अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने मुंबई में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और कमेंटेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) और यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) से मुलाकात की। पठान भाइयों के अलावा, अफगान सितारों ने मशहूर सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) और बॉलीवुड के आइकोनिक एक्टर और भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल के ससुर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) से भी मुलाकात की।

यहां पढ़िए: नवंबर 7- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

राशिद खान (Rashid Khan) और नवीन-उल-हक (Naveen-ul-Haq) समेत कई अफगानिस्तान खिलाड़ियों ने मुंबई में बॉलीवुड हस्तियों और पूर्व भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। अब इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अफगान टीम के बहुत बड़े सपोर्टर हैं इरफान पठान

आपको बता दें, अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team) को जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय फैंस से बहुत सपोर्ट मिला है और उन्हें पूर्व क्रिकेटरों ने भी काफी सपोर्ट किया है, जिसमें इरफान पठान सबसे आगे आते हैं। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की हालिया सलफलताओं पर डांस कर उन्हें अपना सपोर्ट जताया हैं।

इरफान पठान के डांस के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं। और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वायरल वीडियो में भी इरफान पठान और अफगान क्रिकेटरों के बीच का प्यार देखा जा सकता है। अब अफगानिस्तान को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को मात देना होगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?