CWC 2023, Match 38, BAN vs SL: 'Looking Like A Wow' ट्रेंड के जरिए अब सस्ते तरीके से सुर्खियां बटोरने में लगे हुए हैं रमीज राजा - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023, Match 38, BAN vs SL: ‘Looking Like A Wow’ ट्रेंड के जरिए अब सस्ते तरीके से सुर्खियां बटोरने में लगे हुए हैं रमीज राजा

श्रीलंका क्रिकेट टीम का स्कोर इस समय 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन है।

Mushfiqur Rahim and Ramiz Raja. (Image Source: Instagram)
Mushfiqur Rahim and Ramiz Raja. (Image Source: Instagram)

बांग्लादेश और श्रीलंका आज 6 नवंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 38वें मैच में आमने-सामने हैं। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

शोरफुल इस्लाम (Shoriful Islam) ने शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) के इस फैसले को सही साबित करते हुए श्रीलंका की पारी के पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा (4) को आउट कर दिया। शोरफुल इस्लाम (Shoriful Islam) ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर चौका खाने के बाद श्रीलंकाई ओपनर कुसल परेरा के बल्ले का बाहरी किनारा लेने में कामयाब रहे, जिन्होंने एक वाइड गेंद का पीछा करने की कोशिश में गेंद को छुआ।

Ramiz Raja ने Mushfiqur Rahim की विकेटकीपिंग की शानदार अंदाज में तारीफ की

गेंद बांग्लादेश विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) के पास से निकल गई, लेकिन उन्होंने अपनी बायीं ओर गोता लगाते हुए एक बेहतरीन कैच पूरा किया। इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर रमीज राजा (Ramiz Raja) ने मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) की बेहतरीन विकेटकीपिंग की तारीफ बेहद जबरदस्त अंदाज में की।

यहां पढ़िए: बीच मैच में कुसल मेंडिस और तंजीम हसन साकिब के बीच हुई लड़ाई, जिसके बाद फिर अंपायर ने…देखें वीडियो

रमीज राजा (Ramiz Raja) ने बांग्लादेश के विकेटकीपर रहीम की तरफ करने के लिए वायरल ‘लुकिंग लाइक ए वाह’ (Looking Like A Wow) ट्रेंड का इस्तेमाल किया। राजा में जिस तरह से मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) की शानदार विकेटकीपिंग की तारीफ की, उससे उनके साथ कमेंट्री कर रहे रसेल अर्नोल्ड भी चकित रह गए। अब इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

ऐसा रहा मैच का अब तक का हाल

आपको बता दें, श्रीलंका क्रिकेट टीम का स्कोर इस समय 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन है और उन्होंने 30 ओवर से अधिक गंदे खेल चुके हैं। श्रीलंकाई ओपनर पाठ्यम निसंका ने 41 रनों की पारी खेली, वहीं सदीरा समविक्रमा 41 रन बनाकर आउट हुए, जबकि चरित असलंका 52 रनों पर खेल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने दो विकेट चटकाए हैं, जबकि तंजीम हसन साकिब को एक सफलता मिली है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?