CWC 2023: विराट के रंग में रंगा कोलकाता, शतकों के सफर को कुछ ऐसे किया सेलिब्रेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: विराट के रंग में रंगा कोलकाता, शतकों के सफर को कुछ ऐसे किया सेलिब्रेट

क्या विराट कोहली अपने 35वें जन्मदिन पर अपना 49वां शतक लगा पाने में कामयाब होंगे?

Virat Kohli. (Image Source: X)
Virat Kohli. (Image Source: X)

भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान इस समय कोलकाता में खेले जा रहे जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना 49वां शतक लगाकर अपने जन्मदिन को और खास बनाना चाहेंगे।

आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम इस समय जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बेहद शानदार फार्म में है और उन्होंने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत इस समय कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ा हुआ है और यह मैच विराट कोहली के लिए बेहद खास साबित हो सकता है, अगर वह अपना 49वां शतक लगा पाने में कामयाब रहते हैं।

क्या Virat Kohli अपने जन्मदिन को खास बना पाएंगे

दरअसल, विराट कोहली अगर आज के मैच में शतक लगा लेते हैं, तो वह महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के सबसे अधिक वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे, और इस तरह उनका 35वां जन्मदिन और भी खास हो जाएगा। इस मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान दो बार शतक से चूके हैं।

यहां पढ़िए: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने World Cup 2023 की टिकट की कालाबाजारी के बीच उठाया ये बड़ा कदम

इस बीच, इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां कोलकाता की रेड रोड के किनारे विराट कोहली के 48 कट आउट लगे हैं, जो उनकी अब तक की पूरी ODI सेंचुरी को दर्शाता है। कोलकाता की रेड रोड इस समय फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, और फैंस कोहली के कट आउट के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखिए वो वायरल वीडियो:

IND vs SA मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डर डुसेन, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यांसिन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?