मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने RCB खिलाड़ियों के लिए रखी पार्टी
आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अगला मुकाबला 14 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा।
अद्यतन - मई 11, 2023 11:31 पूर्वाह्न

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद RCB की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हेड कोच संजय बांगर का कहना है कि टीम मजबूती से वापसी करेगी।
इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मुंबई में अपने रेस्टोरेंट में RCB खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टॉफ के लिए एक डिनर का आयोजन किया था। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
डिनर के लिए विराट कोहली के रेस्टोरेंट पहुंचे RCB खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ियों के एक डिनर पार्टी होस्ट की थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मौजूदा कप्तान फाफ डु प्लेसिस, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड और वानिंदु हसरंगा समेत खिलाड़ी टीम बस से विराट कोहली के रेस्टोरेंट One8 Commune में जाते हुए दिखे। वहीं कुछ खिलाड़ी अपने परिवार के साथ इस डिनर पार्टी में पहुंचे थे।
यहां देखें RCB खिलाड़ियों का वो वीडियो-
पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर मौजूद है RCB
मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बोर्ड पर लगाए थे। विराट कोहली मुबंई इंडियंस के खिलाफ मात्र 1 रन पर पवेलियन लौट गए थे। जिसके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस के 65 रन और ग्लेन मैक्सवेल के 68 रनों की पारी के बदौलत टीम बड़े टोटल पर पहुंच पाई। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज 199 रनों का बचाव नहीं कर पाए।
सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदो में 83 और नेहल वढ़ेरा ने 52 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हार के बाद पॉइंट्स टेबल में 11 मैच में 5 जीत, 6 हार और 10 अंको के साथ सातवें पायदान पर है। अगर टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाला आगामी मुकाबला हारती है तो टीम के मुसीबतें और ज्यादा बढ़ सकती है।