IPL 2024: CSK vs KKR: Match 22 के लिए दोनों टीमों की संभावित बेस्ट प्लेइंग XI, क्या होगा इस मैच में CSK का विनिंग फॉर्मूला?
IPL 2024 का 22वां मुकाबला CSK और KKR के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - अप्रैल 7, 2024 12:40 अपराह्न

IPL 2024 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 8 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के पीछले मैच की प्रदर्शन की बात करें तो कोलकाता ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज की थी, वहीं चेन्नई को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब ये देखना होगा कि, खासकर चेन्नई इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में क्या बदलाव करती है।
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings, CSK)
चेन्नई ने इस सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी। टीम ने इस सीजन पहले दो मुकाबलों में जीत दर्ज की लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार दो मैच गंवा दिए, जो अब टीम के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में अगर टीम को आने वाले मुकाबलों में वापसी करनी है तो उन्हें अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी और कुछ कमजोरियों को दूर करना होगा।
चेन्नई के लिए सबसे बड़ी परेशानी कप्तान रूतुराज गायकवाड़ की फॉर्म है, वो इस सीजन अभी तक एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। वहीं मुस्तफिजुर और पथिराना के जाने के बाद से सीएसके की गेंदबाजी भी काफी कमजोर नजर आ रही है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि टीम केकेआर के खिलाफ मैच के लिए अपनी प्लेइंग कॉम्बिनेशन में क्या बदलाव करती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders, KKR)
कोलकाता की बात करें तो टीम ने इस सीजन कुल तीन मुकाबले खेले हैं और सभी में उन्हें जीत मिली है। जिस तरह से केकेआर के बल्लेबाज इस सीजन बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वो किसी भी गेंदबाजी क्रम की धज्जियां उड़ा सकते हैं, वहीं उनके गेंदबाज भी इस सीजन जबरदस्त लय में दिख रहे हैं, ऐसे में वो अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ शायद ही कोई छेड़ छाड़ करें। काफी हद तक संभव है कि वो सेम प्लेइंग XI के साथ उतरे।
IPL 2024: CSK vs KKR: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षाना
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश चौधरी, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, मिचेल सैंटनर, समीर रिजवी
कोलकाता नाईट राइडर्स प्लेइंग XI: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
कोलकाता नाईट राइडर्स इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज