खुद का इंटरनेशनल करियर ले डूबे रजत पाटीदार, रांची में फिर से किया शर्मनाक प्रदर्शन
रांची टेस्ट मैच में भी जारी रहा बल्लेबाज रजत पाटीदार का फ्लॉप शो।
अद्यतन - फरवरी 26, 2024 11:14 पूर्वाह्न

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाज रजत पाटीदार के फ्लॉप शो में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है, जहां रांची टेस्ट में इस बल्लेबाज की फेल होने की कहानी जारी रही। जब टीम को इस बल्लेबाज की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब पाटीदार ने साथ छोड़ दिया और पवेलियन लौट गए।
कप्तान रोहित ने लगाया अर्धशतक
इस समय टीम इंडिया 192 रनों के टारगेट का पीछा कर रही है, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 40 रन बना लिए थे। वहीं आज कप्तान रोहित ने अपना अपना अर्धशतक पूरा किया और वो 55 रन बनाकर आउट हो गए, उससे पहले यशस्वी 37 रन बनाकर आउट हुए थे और फिर रजत पाटीदार का विकेट गिरा। दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैचों की सीरीज है, जिसमें से टीम इंडिया इस समय 2-1 से आगे चल रही है, वहीं रांची के बाद आखिरी टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जाएगा और वो मैच 7 मार्च से शुरू होगा।
रजत पाटीदार को खूब गालियां दे रही है पूरी की पूरी टीम
*रांची टेस्ट मैच में भी जारी रहा बल्लेबाज रजत पाटीदार का फ्लॉप शो।
*दूसरी पारी में ये बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाया और हुआ आउट।
*पहली पारी में बल्लेबाज पाटीदार ने बनाए थे सिर्फ और सिर्फ 17 रन ही।
*3 मुकाबलों में बुरी तरह फेल रहे हैं रजत, टीम से छुट्टी पक्का है अब उनकी।
आउट होने के बाद रजत पाटीदार की तस्वीर

कल स्पिन गेंदबाजों ने किया था टीम का काम आसान
दूसरी ओर कल टीम इंडिया की स्पिन गेंदबाजी ने काम आसान कर दिया था, जहां कुलदीप यादव और अश्विन की फिरकी को इंग्लैंश बल्लेबाज नहीं समझ पाए थे। इस दौरान अश्विन ने 5 विकेट अपने नाम किए, तो कुलदीप को 4 विकेट मिले। उससे पहले ध्रुव जुरेल ने अपने दूसरे ही टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था और 90 रनों की पारी खेली थी, इंग्लिश टीम की तरफ से शोएब बशीर ने 5 विकेट लिए थे।