पापा आर अश्विन ने किए 5 विकेट अपने नाम, तो बेटियों ने डांस कर जश्न मनाने का किया काम
आर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट किए अपने नाम।
अद्यतन - फरवरी 25, 2024 4:46 अपराह्न

रांची में जारी चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने दमदार वापसी की है, जहां इस वापसी में स्पिनर आर अश्विन का बड़ा हाथ रहा। अपनी गेंदबाजी से स्पिनर ने इंग्लिश बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा दिए, वहीं पापा अश्विन की गेंदबाजी देख उनकी बेटियां भी काफी ज्यादा ही खुश नजर आई हैं।
स्पिन गेंदबाजों के नाम रहा तीसरा दिन
रांची टेस्ट के दूसरे दिन शोएब बशीर ने अपनी स्पिन का जाल बिछाया था, इस दौरान गेंदबाज ने 5 विकेट अपने नाम किए थे। तो तीसरे दिन भी स्पिन गेंदबाजों के नाम रहा, जहां टीम इंडिया की तरफ से अश्विन ने 5 बल्लेबाजों को आउट किया, तो कुलदीप ने 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और इस दौरान जडेजा को सिर्फ ही विकेट मिले। तो आकाश दीप को गेंदबाजी नहीं मिली, जो पहली पारी में कमाल का प्रदर्शन कर चुके थे।
अपनी बेटियों का दिन बना दिया आज आर अश्विन ने
*आर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट किए अपने नाम।
*जिसके बाद अश्विन की वाइफ ने एक इंस्टा स्टोरी पर वीडियो किया शेयर।
*वीडियो में अश्विन का प्रदर्शन देख डांस कर रही थी उनकी दोनों बेटियां।
*अपने पापा के सभी मैच देखती हैं दोनों बेटिया, वायरल हुई इंस्टा स्टोरी।
कितनी खुश नजर आ रही है आर अश्विन की बेटियां

टीम इंडिया जीत से कितने रन दूर है अब
वहीं आज टीम इंडिया सुबह ऑल आउट हो गई थी, इस दौरान भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में कुल 307 रन बनाए। जिसके बाद इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी की बल्लेबाजी करने उतरी और पूरी टीम इस दौरान 145 रनों पर ऑल आउट हो गई, जिसके बाद टीम इंडिया को 192 रनों का टारगेट मिला है। वहीं तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट खोए 40 रन बना लिया हैं और जायसवाल के साथ रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं वहीं कल टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल होगा। वैसे अभी टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 से आगे हैं।