एक बार फिर डेविड वार्नर ने जीता भारतीय फैंस का दिल; चेन्नई में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए शेयर किया खास मैसेज - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक बार फिर डेविड वार्नर ने जीता भारतीय फैंस का दिल; चेन्नई में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए शेयर किया खास मैसेज

डेविड वार्नर ने सभी से अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

David Warner and Chennai. (Image Source: X)
David Warner and Chennai. (Image Source: X)

Chennai Floods: चक्रवात मिचौंग ने भारतीय राज्य तमिलनाडु के चेन्नई में तबाही मचा रखी है। चक्रवात से आए भीषण तूफान के कारण चेन्नई में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। तमिलनाडु के चेन्नई समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं, और सड़कें पानी से लबालब हैं, और जनजीवन मुश्किल में हैं।

इस बीच, इस प्राकृतिक आपदा ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेविड वार्नर (David Warner), जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलते हैं, का ध्यान आकर्षित किया। आपको बता दें, चेन्नई में मूसलाधार बारिश के कारण शहर में हर जगह पानी भर गया है और बचाव विभाग लोगों की मदद करने में जुटा है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

David Warner ने चेन्नई के लोगों के लिए जताई सहानुभूति

ऐसे ही एक वीडियो पर डेविड वार्नर (David Warner) की नजर पड़ी और ऑस्ट्रेलियाई स्टार सोशल मीडिया पर बाढ़ से ग्रसित लोगों के लिए अपनी चिंता जाहिर करने से खुद को नहीं रोक पाए। भारत के प्रति अपने प्यार के लिए जाने जाने वाले डेविड वार्नर (David Warner) ने सोशल मीडिया पर चेन्नई में बाढ़ और जारी बचाव प्रयासों को दिखाने वाला एक वीडियो शेयर किया है।

यहां पढ़िए: ‘ओपनिंग करना काफी मुश्किल है’ Marnus Labuschagne को टेस्ट क्रिकेट में नया ओपनर बनाए जाने की चर्चाओं पर Usman Khawaja

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ने सभी से अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया, और उन्हें सलाह दी कि “यदि आवश्यक हो तो ऊंचे स्थान की तलाश करें।” डेविड वार्नर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: “मैं चेन्नई में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए बेहद चिंतित हूं। मेरी भावनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जो इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं।

सभी के लिए सुरक्षित रहना महत्वपूर्ण है, यदि आवश्यक हो तो ऊंचे स्थान की तलाश करें। यदि आप मदद कर सकते हैं, तो कृपया राहत प्रयासों को सपोर्ट करें या जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने की कोशिश करें। आइए हम जहां भी संभव हो सके समर्थन करने के लिए एक साथ आएं।”

यहां देखिए David Warner की पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?