ODI World Cup 2023: डेल स्टेन को भाया केरला, जमकर उठा रहे वहां के मौसम और खाने का लुफ्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: डेल स्टेन को भाया केरला, जमकर उठा रहे वहां के मौसम और खाने का लुफ्त

डेल स्टेन वर्ल्ड कप के लिए स्टार स्पोर्ट्स के कमेंट्री पैनल का हिस्सा है और सोशल मीडिया पर पूर्व तेज गेंदबाज ने केरल में अपने रहने का वीडियो बनाया।

Dale Steyn (Pic Source-Twitter)
Dale Steyn (Pic Source-Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है और तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट भारत में खेला जाना है और सभी टीमें इसके लिए जमकर अभ्यास कर रही हैं।

यही नहीं कई पूर्व खिलाड़ी और इस समय के खिलाड़ी भी भारत में रहकर यहां के खाने और घूमने का काफी लुफ्त उठा रहे हैं। इनमें से एक है दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन। डेल स्टेन इस समय केरल में है और वहां वो आगामी वनडे वर्ल्ड कप में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे।

डेल स्टेन वर्ल्ड कप के लिए स्टार स्पोर्ट्स के कमेंट्री पैनल का हिस्सा है और सोशल मीडिया पर पूर्व तेज गेंदबाज ने केरल में अपने रहने का वीडियो बनाया। डेली स्टेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की जिसके कैप्शन उन्होंने लिखा, ‘बारिश, भारत, लोग और तहजीब Salute #Ohcoconut #missyou।’

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि डेल स्टेन Beech में घूम रहे हैं और वहां के मौसम के बारे में बात कर रहे हैं। और यह भी कह रहे हैं कि यहां के लोग काफी अच्छे हैं और उन्होंने खुद यह बात बोली कि जब तक बारिश रुक नहीं जाती तब तक आप होटल के कमरे में रह सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 🔘 (@dalesteyn)

दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड कप 2023 का अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना है

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका को अपना पहला वर्ल्ड कप मैच श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 7 अक्टूबर को खेलना है। टीम का प्रदर्शन वार्म अप में इतना अच्छा नहीं रहा था। अफगानिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का वार्म अप मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में उन्हें DLS नियम के तहत 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?