The Hundred 2024: Dan Mousley की करिश्माई गेंदबाजी की वजह से बर्मिंघम फिनिक्स ने टेंट रॉकेट के जबड़े से छीनी जीत
डैन मूसली ने 15 गेंदों में 9 रन देकर तीन विकेट झटके।
अद्यतन - अगस्त 1, 2024 3:03 अपराह्न

द हंड्रेड मेन्स टूर्नामेंट में 31 जुलाई को खेले गए महत्वपूर्ण मैच में बर्मिंघम फिनिक्स ने ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम में ट्रेंट रॉकेट को 6 रनों से हराया। इस मैच में बर्मिंघम फिनिक्स की ओर से डैन मूसली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने अंतिम सेट में सिर्फ तीन रन दिए।
बता दें, एक समय ट्रेंट रॉकेट इस मैच में काफी अच्छी स्थिति में थी और उन्होंने लगभग इसे जीत लिया था। उन्हें अंतिम 10 गेंद पर 10 रनों की जरूरत थी और टीम के पांच विकेट बचे हुए थे। डैन मूसली ने इसके बाद काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए अपने अंतिम सेट में सिर्फ तीन रन दिए। उन्होंने अपने अंतिम सेट की शुरुआत दो डॉट गेंदों से की। इसके बाद उन्होंने Lewis Gregory को वापस पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद इमाद वसीम और राशिद खान ने अगली चार गेंद में तीन रन बनाए।
ट्रेंट रॉकेट को अंतिम तीन गेंद पर 7 रनों की जरूरत थी और डैन मूसली ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए राशिद खान का विकेट लिया। अगली ही गेंद पर इस अनुभवी ऑलराउंडर ने जॉर्डन थॉमसन को भी आउट किया। मैच की अंतिम गेंद पर एक भी रन नहीं आया और बर्मिंघम फिनिक्स ने 6 रनों से मैच को अपने नाम किया। डैन मूसली की इस गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की।
यहां देखिए वीडियो:
Death bowling at its finest! 👏
Over to you, @danmousley80… pic.twitter.com/3yFC3iTcxD
— The Hundred (@thehundred) July 31, 2024
बता दें, बर्मिंघम फिनिक्स की बल्लेबाजी के दौरान डैन मूसली ने 12 गेंद में 11 रन बनाए थे। उनका विकेट राशिद खान ने झटका। बर्मिंघम फिनिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में छह विकेट खोकर 138 रन बनाए। टीम की ओर से जैकब बेथेल ने 46* रनों की पारी खेली। उनके अलावा लियम लिविंगस्टोन ने 30 रनों का योगदान दिया। बेन बकेट ने 21 रन बनाए।
जवाब में ट्रेंड रॉकेट 100 गेंदों में 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना पाया। टीम की ओर से एलेक्स हेल्स ने 38 रनों की पारी खेली, जबकि जो रूट ने 33 रनों का योगदान दिया। Rovman Powell ने 21 रन बनाए। फिनिक्स की ओर से डैन मूसली ने 15 गेंदों में 9 रन देकर तीन विकेट झटके।
मैच प्रेजेंटेशन के दौरान डैन मूसली ने कहा कि, ‘मैं ज्यादा से ज्यादा यॉर्कर फेंकने की कोशिश कर रहा था। मैं यही कोशिश कर रहा था की गेंद उनके बल्ले के नीचे रहे ताकि वो गलती कर सके। आप जितना नर्वस रहेंगे उतना खेल के अंत में बने रहेंगे।’